स्वास्थ्य स्वर : गैस, अजीर्ण या अपच का घरेलू उपचार -
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अजीर्ण, अपच, गैस का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सौंफ 25 ग्राम, पिपरमेंट 1 ग्राम, एयव छाल 25 ग्राम, काला नमक 100 ग्राम, काली मिर्च 70 ग्राम, हींग भुनी हुई 10 ग्राम, सत्नीबू 25 ग्राम, कलमी सोरा 10 ग्राम, सेंधा नमक 200 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम इकठ्ठा कर लें| सभी को साफ कर, पीस कर चूर्ण बना लें, और रख लें| आधी-आधी चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
आना ओ बईठ ले, आना ओ बईठ ले...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
आना ओ बईठ ले, आना ओ बईठ ले-
आये रानी तै पानी भरे ओ-
आगू बढ़ेला तोर बाप ला डरे ओ-
दुनिया के मोला नहीये फिकर ओ-
दगा झन देबे मोला-मोला-
आना ओ बईठ ले, आना ओ बईठ ले...
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दर्द से राहत पाने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दर्द से राहत पाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सोंठ 250, मेथी 250 ग्राम, अकोना फूहड़ के पत्ते 10 ग्राम, सरसों का तेल एक लीटर और धतूरा के 10 पत्ते लें| तेल को छोड़कर सभी को पीसकर दरदरा चूर्ण बना लें| उसके बाद लोहे की कढ़ाही में तेल को गर्म करें| गर्म होने के बाद सभी को तेल में डाल दें, और जल जाने पर ठण्डा कर छान लें, और सीसी में रख लें| उसके बाद आखिर में पिपरमेंट मिलाकर दर्द वाले स्थान पर मालिश करें| दिन में लगातार 2 बार उपयोग करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं:
एच डी गांधी@9111061399
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप से गंदा पानी निकल रहा था, अब साफ़ पानी मिलने लगा है...
ग्राम-छोटेपूटू केला, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं| उनके गांव के स्कूल में लगे हैण्डपंप से साफ पानी नहीं निकल रहा था| शिक्षको द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिये आवेदन किया गया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद सीजीनेट के साथियों के मदद से वहां PHE विभाग द्वारा एक सप्ताह के अंदर साफ़ पानी की व्यवस्था कर दी गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नम्बर@9584513018.
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRAKASH GUPTA SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित...कविता-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूँ-
माँ तुम्हारा ऋण बहुत है, मै अंकिचन-
किन्तु इतना कर रहा फिर भी निवेदन-
थाल मै लाऊं सजाकर भाल जब-
कर दया स्वीकार लेना वह समर्पण...
