तालाब न होने गाँव में पानी की समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-माकड़ी, जिला-कोंडगाव (छत्तीसगढ़) से चैतु राम मोरे और हेमजीत कश्यप बता रहे हैं वे गाँव के पटेल और उपसरपंच हैं उनके इलाके में पानी की समस्या है जिसके लिये तालाब की आवश्यकता है, इलाके में लगभग 90 परिवार रह रहे हैं जिनके लिये तालाब की आवश्यकता है, उनका कहना है कि मवेसियो को पानी नहीं मिल पता लोगो को नहाने, खेती करने में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में तालाब बनवाने में मदद करें : सचिव@9479150794, कलेक्टर@9399394695, रोजगार सहायक@7987013030.
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
उठो-उठो मेरी प्यारी बन्नी खुशिया खूब मनाओ...बन्नी गीत-
ग्राम-मनारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक बन्नी गीत सुना रही हैं:
उठो-उठो मेरी प्यारी बन्नी खुशिया खूब मनाओ तुम्हे क्या हो गया है-
ओ प्यारी बन्नी बेंदी तो भेजी तेरी सास ने ओ ओ-
बेंदी पहन लो माथे सजा लो बन्ना के घर जाओ-
ओ प्यारी बन्नी कुंडल तो भेजी तेरी सास ने ओ ओ-
कुंडल पहन लो कान सजा लो बन्ना के घर जाओ-
उठो-उठो मेरी प्यारी बन्नी खुशिया खूब मनाओ तुम्हे क्या हो गया है...
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VARMA VICTIMS REGISTER
किताबें करती है बातें...कविता-
ग्राम पंचायत-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राखी एक कविता सुना रहे हैं:
किताबें करती है बातें-
बीती ज़माने की, दुनिया की-
आज की कल की-
एक एक पल की-
खुशियों की ग़मों की-
जीत की हार की-
क्या तुम नहीं सुनोगे-
इन किताबों की बातें-
किताबें कुछ कहना चाहती है-
तुम्हारे साथ रहना चाहती है...
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: CG NAGMANI ADIVASI NARAYANPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER
आप आये यहां कर रहे स्वागतम...गीत-
ग्राम पंचायत-आठगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कुमारी देवकी और कुमारी राधिका एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
आप आये यहां कर रहे स्वागतम-
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम-
आपके आ जाने से मेरा सारा गगन-
आप आये यहां अतिथ का सरताज है-
कैसा पावन सुहावन समय आज है-
आप आये यहां कर रहे स्वागतम...
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: CG NARAYANPUR SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
धरले फरुहा अउ कुदारी रे किसान...गीत-
ग्राम-वनउसीर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी खेती किसानी पर एक गीत सुना रहे हैं:
धरले फरुहा अउ कुदारी रे किसान-
बंजर भुइंयाँ ला बनाके उपजाबो बढ़िया धान-
धरले फरुहा अउ कुदारी रे किसान-
बंजर भुइंयाँ ला बनाके उपजाबो बढ़िया धान...
