बस्तर के बारे सामान्य जानकारी...

बस्तर (छत्तीसगढ़) से हरीश परिमल बस्तर के बारे सामान्य जानकारी दे रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Oct 04, 2020. Tags: EDUCATION

स्वास्थ्य स्वर : जामुन के औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल जामुन के औषधीय उपयोग बता रहे हैं| बबासीर बीमारी में जामुन के ताजे कोमल पत्तो का रस निकालकर दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई का सेवन कम करें, नशा न करें|
मुह में छाले हो जाने पर जामुन के पाते का रस लेकर पानी में मिलाकर गरारा करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Oct 03, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

नदी पार कर लोगो को आना जाना पड़ता है, सड़क के लिये कोई काम नहीं हो रहा है...

ग्राम-पटेलपारा, पंचायत-कंडोली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से
चमरूराम, मंगलूराम पोयाम, राजमन कुमार और मनोज कुमार बता रहे हैं, लिट्टी पारा से पटेल पारा तक रोड ख़राब है, जिसकी लम्बाई लगभग 6 किलोमीटर है| रास्ते में नदी है जिसे पार कर आना जाना पड़ता है| बारिस में पानी ज्यादा भर जाने से आना जाना बंद हो जाता है| सड़क बनवाने के लिये कई बार आवेदन किया जा चुका है लेकिन कोई करवाई नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं, गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क@8302391209. सरपंच@8302391209, सचिव@7697581341, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (173237) (AR)

Posted on: Oct 03, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सेल्समैन करता है मनमानी राशन वितरण....

ग्राम-बिजयापुर, तहसील-बिरसिंगपुर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से हेमकली बता रही हैं कि राशन वितरक राशन देने में गड़बड़ी कर रहा है| परिवार के सदस्यों के हिसाब से राशन नहीं दिया जाता है| अति गरीबी राशन कार्ड धारको को 35 किलो राशन दिया जाना है लेकिन उन्हें 30 किलो दिया जाता है| इसके विषय पर सेल्समैन को बोलने पर सेल्समैन नहीं मानता है मनमानी करता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन वितरण में हो रही गड़बड़ी पर उचित कारवाही कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9752330997. सेल्समैन@9584319597. (179064) (AR)

Posted on: Oct 03, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सिंचाई की सुविधा नहीं है, केवल बारिस के दिनों में खेती होती है...

ग्राम-चीतापुर, बेगापाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलिराम बता रहे हैं कि उनके गाँव सिंचाई की सुविधा नहीं है, लोग गर्मी के दिनों में खेती नहीं कर पाते हैं, बारिस के भरोसे खेती होती है, निवासियों ने सिंचाई की सुविधा के लिये अधिकारियों के पास निवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9479095347, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@6268216460. (176101) (AR)

Posted on: Oct 01, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »