ऐ रोग एक दिन हारेगा, संभले रहें सम्भाले रहे...कोरोना महामारी गीत
ग्राम देवपुरी, तालुका कारंजा, जिला-वर्धा (महाराष्ट्र) से रपोले लक्षमण रावजी कडसे कोरोना महामारी को लेकर एक गीत सुना रही है:
हिंशा है हिंशा ही रहे, अजमाइस हे इमाज रहे-
ऐ रोग एक दिन हारेगा, संभले रहें सम्भाले रहे-
हिंशा है हिंशा ही रहे,अजमाइस है इमाज रहे-
ओ देखो कोई गुजर गए,कहीं मेरी कमी तो नहीं...
CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: CORONA SONG KARNJA VARDHA MH RAPOLE LAKSHMAN RAVJI SONG VICTIMS REGISTER
10 गाँव का सर्वे किया, बाहर से लौटे मज़दूरों के पास काम नहीं है, कृपया जल्दी काम खोला जाए...
बहनी दरबार जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जन्मावती बता रही है कि जो लोग बाहर काम करने गए थे और लॉकडाउन के कारण अपने घर वापस आये है उनको कोई काम नहीं मिल रहा है पंचायत के तरफ से वो चाहे मजदुर या किसान हो जो मजदूर लौट के आये है तो उनके लिए कामकाज खोलने मांग कर रही है | कही मजदूर स्कूल में पेड़ो के नीचे है | उनके लिए खाने की समस्या हो रही है | इसलिए सीईओ से मांग कर रही है कि उनके लिए काम खोला जाये | जब से कोरोना वायरस के बारे में सुने है तब कोरोना वायरस फ़ैल जायेगा करके सब लोग डरने लगे है | वे 10 गाँव में सर्वे करके आये हैं | साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके काम दिलवाने का प्रयास करें : CEO अखिल श्रीवास्तव@9407803480. संपर्क नम्बर@ 9179324337. (167937)
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BAGHELI CORONA PROBLEM JANMAVATI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
ऐजी प्यारी ऐसी बहनी सन्देश कहीं भेजये, कोरोना महामारी को लेकर...बघेली कोरोना गीत
बहिनी दरबार,ग्राम-डभोर, तालुका-जबा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेचना कोरोना महामारी को लेकर एक गीत सुना रही है:
ऐजी प्यारी ऐसी बहनी शंदेशा कहीं भेजये-
बचे रइहा भईया कोरोना महामारी से-
ऐ जी कैसे के बची कोरोना महामारी से-
अपने ने देशवा में बड़ी फैला है-
ऐ जी हमरी ने देशवा नीद के पीडाए-
आज निकारा सहजारा जी-
ऐजी प्यारी ऐसी बहनी सन्देश कहीं भेजये...CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BAGHELI SONG JABA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले में एक भी हैंडपम्प नहीं, निजी कुंए से पानी लाकर पीते हैं, 15 साल से आवेदन लगा रहे....
ग्राम पंचायत-आर्यगुडा, तालुका-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली से हेमन्त रघुपती बता रहे है इनके मोहल्ले में 20 घर है यहाँ एक भी हेण्डपम्प नहीं है यहाँ के लोग किसी के निजी कुंए से पानी लाकर पीते है इनके गाँव में 15 वर्ष से पानी की समस्या है कई बार पंचायत ग्राम सभा में आवेदन लगाये है पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके इनके गाँव में हेण्डपम्प लगवाने में मदद करें|जनपद अध्यक्ष@9420639839 सचिव माराटे जी @9421729585 संपर्क @9421576560
(169256) CS
Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH HEMANT RAGHUPATI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
यदि आजादी का निरंतर दुरूपयोग करते रहे तो आगे आने वाली पीढ़ी के लिए हम कुछ छोड़कर नहीं जाएंगे...
दिल्ली से राजेश कुमार पाठक, आज विश्व पर्यावरण दिवस है उसके बारे में जानकारी दे रहे है और बोल रहे है कि आज हमारा पर्यावरण कहाँ जा रहा है उसके लिए हमे चिंतन करने की जरुरत है | हम सब ने पशु पक्षियों की जमीने छीन ली | आदिवासियों की जमीने दिनों दिन छीनते जा रहे है हमारी जो पुरातन परम्पराए है वो अंधाधुंध औद्योगीकरण के कारण लुप्त होते जा रहा है और तो और हम लोग मूक जानवरों को चारा फल खिलाने के बजाय विस्फोटक सामग्री खिला रहे है, इस पर सोचने की जरूरत है | यदि आजादी का निरंतर दुरूपयोग करते रहे तो वो दिन दूर नहीं है जो आगे आने वाली पीडी है उसके लिए हम कुछ छोड़कर नहीं जायेंगे | हमारी पीडी एकदम दुर्गमता पूर्वक जीवन जीने के लिए विवश हो जाएगी इसलिए सीजीनेट के माध्यम से लोगो से निवेदन कर रहे है कि आइये और अपने पर्यावरण को बचाइए | संपर्क नम्बर@9350166110
