Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद पैसा मिल गया...
ग्राम पंचायत-कंडोली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र पोयाम बता रहे हैं मनरेगा के अंतर्गत पिछले साल काम किये थे उसका पैसा नहीं मिला था| कई बार शिकायत किये थे| लेकिन नहीं मिल रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर पैसा दिया गया। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं।
Posted on: Oct 06, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT
तुम मुझे खून दो में तुझे आजादी दूंगा...हिंदी भाषण-
ग्राम पंचायत-तिरकुंडा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मंदेश कुमार यादव एक भाषण सुना रहे हैं:
तुम मुझे खून दो में तुझे आजादी दूंगा-
जय हिन्द का नारा अभियान जोस हैं-
आज तक कभी भी महान कार्य नहीं हुए-
आजादी मिलती नहीं हैं बल्कि इससे छिनना पड़ता हैं-
अपनी ताकत पर विश्वास करो उधार की ताकत-
आपके लिए अध्घात हो सकती हैं-
इतिहार में कभी भी विचार परिवर्तन नहीं हुआ हैं...
Posted on: Oct 06, 2022. Tags: BALRAMPUR CG HINDI SPEECH
राशनकार्ड से नाम कटा कर दूसरा राशनकार्ड बनवाना चाहते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मरहा, पोस्ट-रहट, ब्लाक-रीवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विन्द्रबन साकेत बता रहे हैं उनके पिता जी का राशनकार्ड है, उसी में सभी का नाम जुड़ा है, उससे वे अलग करना चाहते है, उस राशनकार्ड में और लोग का नाम नहीं जुड़ा है| राशनकार्ड से नाम कटा कर दूसरा राशनकार्ड बनवाना चाहते हैं| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9754067322.
Posted on: Oct 06, 2022. Tags: MP PROBLEM RATION CARD REWA
हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-
ग्राम-केसापुर मांझीपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विजय कुमार मंडावी बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या बहुत है बोरिंग से पानी बहुत कम आता है| बहुत लेट से आता है| गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और बढ़ जाती है| पानी की कोई और विकल्प ना होने की वजह से लोगों का घंटो बोरिंग में समय व्यर्थ जाता है| और बोरिंग ख़राब होने पर दुसरे गाँव जाना पड़ता है| जो की ये उनकी बेसिक जरूरत है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं|ग्रामीणों का कहना है की गांव में पानी की सुविधा हो|संपर्क नंबर@9479052167, सचिव7828479714.
Posted on: Oct 06, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KESAPUR MANJHIPAARA PROBLEM VIJAY KUMAR WATER
पेंशन पैसा नहीं मिल रहा है कृप्या मदद करे-
ग्राम-डाफनीपारा, पंचायत-छिंदावाड़ा 03, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चैरंगी बता रहे हैं उन्हें आज तक डोकरी पैसा नहीं मिल रहा है,इसके लिए सरपंच को बताने से आपका उम्र नहीं हुआ बताते है,ग्रामीण का कहना है कि सरपंच कि और से उनका आधार कार्ड सुधार दिया तो उन्हें डोकरा पैसा मिल सकता है,इसके लिए सरपंच को बताने से ध्यान नहीं दे रहे है,इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर कि दिया गया नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने कि मदद करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267194043, सरपंच@7724954145, सचिव@9407614996.
