मैंने अपने पैसे से शौचालय बनवाएं हैं, पैसा भी नहीं मिला है, राशन भी नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-टांकीटोला, पंचायत-खमरौद, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ जीरा बाई अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं | लॉकडाउन की वजह से उनका काम काज बंद है और खाने पीने में बहुत समस्या जा रही है , उनके पास राशन नहीं है |उन्होंने अपने पैसे शौचालय से बनवाया है ,योजना के अनुसार पंचायत द्वारा उन्हें राशि मिलनी थी लेकिन उन्हें नहीं मिली है इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ,कृपया साथी दिए हुए नम्बरों पर फ़ोन कर सम्बंधित अधिकारीयों को फ़ोन क्र दबाव बनायें और साथी की मदद करें: सरपंच@9165520567. सचिव@ 8959051940. संपर्क-जीरा बाई@7803023360.
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP ANUPPUR SANTKUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है, आधा किलो मीटर दूर जाना पड़ता है...मदद की अपील .
गाँव चटुआ, खंरोद पंचायत, ब्लॉक पुष्पराज गढ़ ,अनुपपूर जिला से सिरिपेन सिंग बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है,आधा किलो मीटर दूर जाना पड़ता है ,बहुत तकलीफ हो रहा है ,इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके समस्या हल करने में मदद करें | सरपंच का नंबर @9165520567 ,संपर्क नंबर@9340824459 . (168982 ) NM
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: ANUPPUR WATER PROBLEM SIRIPEN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या थी, सीजीनेट में सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...
जयसिंह फतेहपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले है अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव गली नम्बर-4 में अपने परिवार के साथ रहते है, उनके परिवार में 6 लोग है,उनको खाने पिने का बहुत दिक्कत हो रहा था, अपनी इस समस्या को सीजीनेट में रखे थे और सीजीनेट के साथियों के मदद से उनको राशन की व्यवस्था हो गई जिससे वे बहुत खुश हैं और सभी सीजीनेट के साथियों का धन्यवाद कर रहे हैं : संपर्क नम्बर@9654202803.
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA IMPACT JAISINGH NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसी हूँ, काम धंधा सब बंद है ,राशन भी नहीं है, कृपया मदद करें...
पुराना अल्वार्दीपुर, गौतमबुद्ध नगर कुलेसरा नॉएडा (उत्तरप्रदेश) में लॉकडाउन में फंसी गुड़िया देवी अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं | उनके पास राशनकार्ड नहीं है,बच्चे भूखे हैं काम धंधा सब बंद हैं | उन्हें राशन की बहुत समस्या हो रही है ,जिसकी वजह से वह बहुत परेशान हैं ,इसलिए वह सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रही हैं,कृपया मदद करें:संपर्क नम्बर गुड़िया देवी@8700157096. (168282)
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUDIYA DEVI NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा: आधार कार्ड से राशन नहीं मिल रहा, काम बंद, खाने की समस्या हो रही, कृपया मदद करें...
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-82, बंगेल इंटर कॉलेज के पास पीराबती रहती है बता रही है कि उनके पास राशन कार्ड है, आधार कार्ड से राशन मिला नहीं है, काम बंद है, खाने की समस्या हो रही है उनका कहना कि उनको भी सरकार के तरफ से मदद मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8375994372. (168849)
