चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ...कविता-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भागवती केवट एक कविता सुना रही हैं:
चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ-
चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ-
चाह नहीं सम्राटों के शव पर हे हरि डाला जाऊँ-
चाह नहीं देवों के सिर पर चढूँ भाग्य पर इठलाऊँ-
मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक-
मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने, जिस पथ पर जावें वीर अनेक...

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

पाईप लगवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

पथरापारा, ग्राम-बर्गीडीह, पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुंदरलाल, रामजीत और नुर्मनिया बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 8 के पथरापारा के हैण्डपंप में पाइप की कमी के कारण पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है, जिसके कारण पानी की समस्या हो रही हैं, पारा में 12 घर है, लोगो ने गाँव के सरपंच को इस संबंध में कई बार आवेदन दिया है लेकिन सरपंच ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये ग्रामवासी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PHE@8120171919, 7079033444, सरपंच@6264452785, सचिव@9754812947. संपर्क नंबर@9646785519.

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

भारत माता का सपूत आजादी का दीवाना था...कविता-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से तरंग, कविता, भागवती केवट एक कविता सुना रहे हैं:
भारत माता का सपूत आजादी का दीवाना था-
हंस कर झूल गया फांसी पर भगतसिंह मस्ताना था-
नौ जवान वह पंजाबी गजब शेर का दिल वाला था-
देश, प्रेम का रस पीकर वह बना हुआ था मतवाला-
दिन में चैन, रात में नींद कभी उसे नही आती थी...

Posted on: Sep 15, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

काबर छोड़े मया डाल के करेला पान...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
काबर छोड़े मया डाल के करेला पान-
नवा सड़क में रेंगे कुकरा का गा-
तोर नाव ला छिपा के लेहेच लुगरा गा-
काबर छोड़े मया डाल के करेला पान-
काबर छोड़े मया डाल के करेला पान...

Posted on: Sep 14, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

तैहा खोल के करेजा ला देखावा का ओ...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तैहा खोल के करेजा ला देखावा का ओ-
तैहा खोल के करेजा ला देखाव् का ओ-
बिश्वासी के मया जोड़ाय जोड़ दे बे का-
तैहा खोल के करेजा ला देखावा का ओ...

Posted on: Sep 14, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »