गाँव में नेटवर्क की समस्या है हमारी बात को अधिकारी तक पहुँचाने में मदद करें...

ग्राम-धमसुली, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार निषाद बता रहे हैं उनके गाँव में नेटवर्क की समस्या है, नेटवर्क नहीं होने से गाँव के लोग को दिक्कत होती है, वे चाहते हैं कि उनके गाँव में मोबाईल नेटवर्क हो जिससे वे भी डिजिटल दुनिया से जुड़ सकें इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उनकी आवाज संबंधित अधिकारी तक पहुँचाने में मदद करें, जिससे उनके इलाके में नेटवर्क की समस्या हल हो :
उमेश निषाद@7000352961.

Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG MAHASAMUND PROBLEM SONG UMESH KUMAR VICTIMS REGISTER

नहीं जानय दरद नहीं जानय हो...सोहर गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेनू देवी एक सोहर गीत सुना रही हैं:
लम्बे लम्बे केसा बाला-
सखी जाई मोतिया-
धुरुकी जाई मोतिया, धुरुकी जाई मोतिया-
धुरुकी जाई हो-
आम भरती आपस एको होईगे ललन-
नहीं जाने लालन नहीं जनमे ला हो...

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

काले घुंघुर लम्बे बाल लालन के...ददरा गीत

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक ददरा गीत सुना रही हैं:
काले घुंघुर लम्बे बाल लालन के हैं गोरे-गोरे गाल-
मम्मी खेलामयें उनखर पापा खेलामयें-
झूमये सगल परिवार लालन के हैं गोरे-गोरे गाल-
चाचा खेलामयें उनखर चाची खेलामयें-
झूमये सगल परिवार लालन के हैं गोरे-गोरे गाल-
बुआ खेलामयें उनखर फुफा खेलामयें-
काले घुंघुर लम्बे बाल लालन के हैं गोरे-गोरे गाल...

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस से बचाव के लिये सावधानी बरते और सुरक्षित रहें...

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी बता रहे हैं इस समय कोरोना वायरस देश में फैल चुका है इसलिये सभी सावधानी बरते, मुंह, नाक, को ढक कर रखें| मास्क का उपयोग करें, जिससे इस वायरस से बचा जा सके| वे वैद्य साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि इस पर कोई नुस्खा या उपचार बतायें जिससे समस्या से बचा जा सके| ये वायरस जबलपुर तक पहुंच चुका है, सभी सतर्क रहें जिससे किसी को ये बीमारी न लगे सभी सुरक्षित रहें | राजकुमार काछी@7697009697.

Posted on: Mar 21, 2020. Tags: AWARENESS JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

चला सखी देखन चलियो रे...शादी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कोसा देवी एक शादी गीत सुना रही हैं:
चला सखी देखन चलियो रे-
जहाँ माडा पडतु हैं-
हमारा पछि देख लोहारा ककाड़वा-
सोने ले कीड़ा मंगडौली अई हो रे-
जहाँ माड़ा पड़े-
चला सखी देखन चलियो रे-
जहाँ माडा पडतु हैं...

Posted on: Mar 20, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »