स्वास्थ्य स्वर : शक्तिवर्धक नुस्खा और उपयोग-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शक्तिवर्धक नुस्खा बता रहे हैं, गोखुरू 50 ग्राम, गोरखमुंडी 50 ग्राम, सौंफ 50 ग्राम लेकर सभी का चूर्ण बनाकर 500 ग्राम शहद में मिलाकर 250 ग्राम घी में फ्राई करें, और 500 ग्राम काजू डाल दें| उसके बाद एक या दो काजू दिन में दो बार एक गिलास दूध के साथ 21 दिन तक सेवन करें | इससे लाभ हो सकता है| भोजन में तेल, खटाई, मिर्च मसाला, गरिष्ठ पदार्थो का प्रयोग कम करें| नशा न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
10 साल पहले गांव छोड़कर आए थे अब यहीं रहकर खुश हैं...
शांति नगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रुधेश्व सलाम ईंट बनाने का काम करते हैं| वे बता रहे हैं कि नक्सल वादियों के डर से अपना गांव छोड़कर उस जगह पर आ गये और रहने लगे, तब से उसी गांव में रह रहे हैं | उन्हें गांव में रहते दस साल हो चुके हैं| अब रुधेश्वर उसी गांव में रहना चाहते हैं, वापस नहीं जाना चाहते| उनका कहना है अब जीवन पहले से अच्छा है| चार बच्चे हैं, पहले मजदूरी का काम करते थे, अब ईंट बनाने का काम करते हैं और उसी से जीवन यापन करते हैं|
Posted on: Mar 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
अपनी दादा की बागो में जाय करो...दादरा गीत-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से मुन्नी बाई एक दादरा गीत सुना रही हैं :
अपनी दादा की बागो में जाय करो-
अपनी मम्मी से गजरा गुहाय करो-
शिव शंकर गले पहनाय करो-
अपनी चाचा के बागो में जाय करो-
अपनी चाची से गजरा गुहाय करो-
Posted on: Mar 10, 2019. Tags: BABULAL NETI MP SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER
गांव में सुसाईटी से लोगों को उनकी जरुरत की चीजें प्राप्त हो जाती है, जिससे वे अपना घर चलाते हैं...
ग्राम-सिवनी, पोस्ट-सरई गोटिया, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बिहारीलाल सिन्हा बता रहे हैं, वे सुसाईटी में सेल्समैंन का काम करते हैं| उन्हें चार गांव को राशन वितरण की जिम्मेदारी दी गई है| सिवनी, गोइंदा, गोटुलमुंडा, छिंदगांव | ये चार गांव उनकी सूची में शामिल है| एक महीने गुलाबी कार्ड में 35 किलो और निला कार्ड में 7 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से चावल मिलता है| सांथ में शक्कर, कैरोसिन, चना और नमक लोगों को मिलता है| बिहारीलाल सिन्हा@9754441737.
Posted on: Mar 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI KANKER SONG STORY VICTIMS REGISTER
हमें सखी ला डहरिया हो, नंदी लाला की होई गये...विवाह गीत-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से मुन्नी बाई और इंद्रवती एक गीत सुना रहे हैं| ये गीत शादी के मौके पर गाते हैं:
हमें सखी ला डहरिया हो, नंदी लाला की होई गये-
ससुरो हमारी, सुना नई हो, बारिकिया-
मिरकै न दै परोसिया-
नदी लाला की पुजी गये...
