हमारे गाँव का हैण्डपंप 5 महीने से खराब है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-सिल्कजोड़ी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोंजाराम मंडावी बता रहें है कि उनकें गांव के हैण्डपंप 5 महीनें से ख़राब हो गया है गंदा पानी निकलता है, इसका शिकायत सचिव-सरपंच के पास कियें लेकिन अभी तक नही बना है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधार कराने में मदद करें: संपर्क@7724010767, सरपंच@7647922700, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, PHE@9406078557, 6261717568.
Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GONJARAM MANDAVI GUHAR
हैण्डपंप से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, झिरिया का पानी पीते हैं...
ग्राम पंचायत-मुकोंटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखराम बता रहे हैं उनके गांव के दुर्गुपारा में पानी की समस्या है, लोगो को दूर से पानी लाना पड़ता है, झिरिया से पानी लाते हैं, 2 हैण्डपंप है लेकिन पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, इसके लिये सचिव सरपंच के पास शिकायत किये हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| पारा में 30 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PHE@07782222224, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM SUKHRAM WATER
सरकार की सहयोग से और समाज के मदद से मिट सकेगा नक्सल समस्या...
ग्राम पंचायत-बोदेनार क्रमांक न.1 ब्लॉक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से महरुराम पोडियामी सुखराम पोड़ीयामी और संपत मरकाम है, इनसे बात कर रहे हैं,, बाबूलाल नेट्टी जिसमे बस्तर नक्सल समस्या को लेकर चर्चा कर रहे है| नक्सल के बारे में कहना है| की सरकार अपना काम ईमानदारी व् स्थानीय सहमती के साथ अहिंसात्मक तरीके से करे तो कुछ हद तक समस्या में अंकुश लगाया जा सकता है|कही न कही बुरा होने पर नक्सलवादी पैदा होते है, सरकार अच्छा करेगा तो ख़त्म होंगे और अच्छा करेगा तो कभी पैदा नहीं होंगे| और पुरे देश या गाँव के लोग एक साथ समस्या का हल करने का प्रयास करे: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587098436.
Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG INFORMATION SUKHRAM PODIYAM
मेरे बड़े पिता जी 60 साल से अधिक साल हो रहे है, और देख नहीं पाते हैं उन्हें आज तक पेंशन नहीं मिला रहा
ग्राम-आडमोपारा वॉर्ड नंबर 07, पंचायत-कोड़ेनार न. 1, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुक्कू कर्मा बता रहे हैं कि उनके पिता कि उम्र 60 साल से अधिक हो रहे है और वे देख नहीं पाते हैं| उन्हें आज तक पेंशन नहीं मिला हैं| सरपंच-सचिव को कई बार बताये हैं, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उनका कहना हैं कि पेंशन मिल जाता तो मदद हो जाती। कृपया उन्हें मदद करें: सीईओ@9406016762, संपर्क नंबर@8817803830.
Posted on: Aug 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM SUKKU KARMA
हमारे गाँव में पुलिया नहीं बना हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-बास्तानार आयतुपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकू गावडे बता रहे हैं,की उनके आयतु पारा में 60 घरो का बस्ती हैं,आईबी मार्क्स से आयतु पारा जाने के लिए लोगों को बहुत दिक्कत होता हैं|क्योकि आईबी मार्क्स और आयतु पारा के बिच में एक नाला होता हैं,वहां पुलिया नहीं बनाया गया हैं,उस रास्ते से ग्रामीण हर समय गुजरत थे रहते हैं|बरसात के दिनों में लोग जा नहीं सकते है|और उस पारा से किसी को बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में बहुत दिक्कत होती हैं क्योकि एम्बुलेंस उनके पारा तक नहीं जा पाती हैं|इसके लिए सरपंच और सचिव को भी बताये हैं|लेकिन कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे|सरपंच@9424088262. सचिव@9424288262. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. सम्पर्क नंबर@7999014621.
