अरे होनाये कैसे राम बिना निस्तार-भक्ति गीत...
ग्राम-राजापुर से श्री चिरोंजीलाल कुशवाहा के साथ जैन जी तहसील-नीलवाड़ी, जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से भक्ति गीत सुना रहें है-
अरे हाँ... अरे हाँ ............
अरे होनाये कैसे राम बिना निस्तार-
अरे होनाये कैसे राम बिना निस्तार-
अरे लामका लामका लिखे रे पानी झूठो है संसार-
अरे पांच बोल उनहार के लिख दो जेयो राम आधार-
अरे होनाये कैसे राम बिना निस्तार...
Posted on: Oct 08, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद किस्त का पैसा मिल गया है...
धनुराम ग्राम+पंचायत-धुमाडाड, पारा-कर्छोला, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) बता रहे है,कि तीन महिना पूर्व संदेश रिकॉर्ड किया था,जो की तीन किस्त का होता है जिसमे से पिछले माह सितम्बर में दो किस्त का पैसा आ गया है मै सीजीनेट के सभी साथी एवं सभी क्रमचारियों को धन्यवाद रहें है जिन्होंने उनकी मदद की |संपर्क नंबर@9302482911
Posted on: Oct 08, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Oct 08, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सोलर पम्प बन गया है...
रामप्रताप सिंह ग्राम+पंचायत-कुपा, पोस्ट-रंगीत, विकासखण्ड-ओडगी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पिन कोड 497231 बता रहे है, कि मै तीन महिना पहले सोलर पम्प के लिये सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया था जो कि इन्ही तीन महिना के अंदर सीजीनेट के सभी साथियों के मदद से सोलर बन गया है इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहें है, जिन्होंने उनकी मदद की |संपर्क@6363798967.
Posted on: Oct 08, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : नाशपाती के औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नाशपाती का उपयोग और लाभ बता रहे हैं| नाशपाती का रस पीने से पथरी की समस्या में लाभ मिल सकता है| कब्ज की समस्या में नाशपाती का सेवन करना लाभकारी है| भूख न लगने की समस्या में नाशपाती को सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ खाने से लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
