राशन कार्ड के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पंचम बात रहे हैं| 2015 से राशनकार्ड के लिये आवेदन कर रहे हैं| आज तक राशन कार्ड नहीं बना है| जिससे सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पता| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती, अधिकारी गुमराह करते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : जनपद@9981636561, विधायक@9893637637, संपर्क नंबर@8349163717.

Posted on: Jun 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

पखाना में बैठे पखाना डोली जाये...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
पखाना में बैठे पखाना डोली जाये-
कजरैली छोड़ी नजर डोली जाये-
सूक्ष्म रूप धरे सिया ला दिखाये-
विकट रूप धरे लंका जलाये-
राम जी ला पूछे रामन करे भोरे-
पखाना में बैठे पखाना डोली जाये...

Posted on: Jun 17, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

सड़क के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पंचराम बता रहे हैं| अमनिया से बरटोला तक रोड की समस्या है| बारिश के दिनों में दिक्कत होती है| कीचड़ हो जाता है| आने जाने में लोगो को दिक्कत होती है| पंचायत में आवेदन करने पर अधिकारी बोलते हैं| बन जायेगा लेकिन आज तक नहीं बना| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या का निराकरण करने मे मदद करें : जनपद@9981635561, विधायक@9893637637, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@8349163717.

Posted on: Jun 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा पेट दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| तुलसी के पत्ते और अदरक का रस निकालकर सामान मात्रा में मिला लें, और गर्म कर लें| जब गर्म हो जाये, तो तीन-तीन घंटे के अंतराल में एक-एक चम्मच सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| तेल, मिर्च मसाला का सेवन कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jun 17, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

जिमुक जमू डंडा करे कनुका ता लक्का रे...गीत-

कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कुलमनी और जेना एक गीत सुना रहे हैं :
जिमुक जमू डंडा करे कनुका ता लक्का रे-
जिमुक जमू डंडा करे कनुका ता लोटा-
छाटा दरिया फुन फुंदिया नोनी रे-
तोरा पुटिया लोरको, बैसदी गोड़िया लोको-
जिमुक जमू डंडा करे कनुका ता लक्का रे-
जिमुक जमू डंडा करे कनुका ता लोटा-
छाटा दरिया फुन फुंदिया नोनी रे...

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG KONTA SONG SUKMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »