बुदू बायो रीना मधु वायो रिंजो...गोंडी गीत-
ग्राम पंचायत-चेरंग, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगनी और सीता अपने सखियों के साथ एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
रे रे रेयो रेला, रे रे रेयो रेला रे रेला-
मेरे करेका जूरी रेला रेला रेला रे-
बुदू बायो रीना मधु वायो रिंजो-
रेलो रे रे-
बेक रेका जूरी, बेक रेका जूरी रेलों रे-
रे रे रेयो रेला, रे रे रेयो रेला रे रेला...
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO GONDI KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले में पानी की समस्या है नाले का पानी पीते हैं...
पुजारी पारा, ग्राम पंचायत-चेरंग, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मनती राम कोर्राम और रामचंद पोयाम बता रहे हैं उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है मोहल्ले में हैण्डपंप नहीं है जिसके कारण नाले का गंदा पानी पीना पड़ता है मोहल्ले में 40 घर हैं जो पानी की समस्या से परेशान है निवासियों ने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन इस पर कोई काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर बंसीलाल@74897211271, सचिव@सचिव@9340046063, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में रोड की समस्या है बारिस में दिक्कत होती है...
ग्राम पंचायत-चेरंग, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राम कोर्राम, सूरज नेताम और सीताराम मरई बता रहे हैं मेन रोड से स्कूल पारा तक रोड की समस्या है, जिससे लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है बारिस के दिनों ज्यादा दिक्कत होती है, चिकित्सा वाहन उनके पारा तक नहीं पहुंच पता है बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है, उन्होंने इसके लिये आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / सीताराम कोर्राम@8287570397. सचिव@9340046063, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
आपसी मतभेद और निजी स्वार्थ से नेता उलट पलट करते हैं...
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं हम सब सालो से मिलकर सरकार बनाते आ रहे हैं और आज भी मिलकर सरकारे बनाते हैं लेकिन नेतागण आपसी मतभेद और निजी स्वार्थ को देखते हुये खिता तानी करते हैं आम जनता के लिये किसी भी पार्टी के नेता का ध्यान आकर्षित नहीं है, जनता ने अपना अमूल्य बोट देकर विधायक नेता चुनते हैं पर आज नेता अपने निजी स्वार्थ से उलट पलट करते हैं इन सभी बातो को ध्यान रखते हुये जनता ऐसे नेताओ को करारा जवाब दे| साधू सिंह लोधी@9617652699.
Posted on: Mar 12, 2020. Tags: MP REWA SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
नदी को रास्ता किसने दिखाया...कविता-
ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक कविता सुना रहे हैं:
नदी को रास्ता किसने दिखाया-
सिखाया था उसे किसने-
कि अपनी भावना के वेग को-
उनमुक्त बहने दे-
कि वह अपने लिये खुद खोज लेगी...
