हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या होती है बनवाने में मदद करें...
ग्राम-नोनारी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मनीष कुमार आदिवासी बता रहे हैं उनके मोहल्ले में हैण्डपंप ख़राब है जिसके कारण उन्हें पानी की समस्या होती है, उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन दिये लेकिन सुनवाई नहीं होती है, लोग परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PHE ठेकेदार@7047603066. संपर्क नंबर@7385961733.
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: MANISH KUMAR MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : करंज बीज से खाज खुजली और गुखरु का उपचार...
ग्राम-जोबा, डोंगरीगुड़ा, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसीराम कश्यप करंजी का उपयोग कर गुकरू, फोड़ा फुन्सी को ठीक करने का तरीका बता रहे हैं, करंजी के बीज का तेल निकालकर उसे गर्म कर गुखरु वाले स्थान पर लगाने से गुखरु ठीक हो सकता है, करंज का दातुन करने से दांत से संबंधित समस्या में आराम मिलता है, ये गाँव में आसानी से मिल जाता है इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं गोविंद नेताम@6260425783.
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: BABULAL NETI CG HEALTH KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
धन-धन माय धरतनी...गीत-
ग्राम-आठगाँव, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रतनलाल मरकाम और गुलशन कुमार नेताम एक गीत सुना रहे हैं:
धन-धन माय धरतनी-
तुचो मया चो छाया ए धनी-
भारत देश मचो माटी-
कुढई फूल तुचो माटी-
जय-जय माता बस्तर माटी-
तुचो रनबन डोंगरी घाटी-
धन-धन माय धरतनी...
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG KONDAGAON POEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सिर दर्द का घरेलु उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सिर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कमल के फूल को 50 ग्राम लेकर पीस लेवें और इसे लुगदी बनाकर सिर पर लेप करें, दर्द में आराम मिल सकता है, लगातार 21 दिनों तक प्रयोग कर सकते हैं, इसका उपयोग सूर्योदय के पूर्व करें, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नशा का उपयोग न करें, नमक, शक़्कर, मैदा का कम से कम प्रयोग करें, संबंधित विषय से जुड़े जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 11, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
impact : हैंडपंप बनने से गाँव में पानी की समस्या हल हो गयी-
ग्राम पंचायत-बरगेली, पथरापारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, कि पथरापारा में हैंडपंप ख़राब पड़ा था, पाइप ख़राब होने के कारण पानी अच्छा नहीं निकल रहा था तब सुंदरलाल, जीतसिंह, रामजीत ने इस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद महीने भर में पाइप लाकर सुधार कर दिया गया है जिससे पथरापारा गाँव वार्ड क्रमांक 8 के लोग हैंडपंप का उपयोग कर पा रहे हैं और उनको पानी की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और विभागीय अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415.
