ममता के अनमोल खजाना कभो न दिल से तेजा...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
ममता के अनमोल खजाना कभो न दिल से तेजा-
धड़केला हरदम बेटा खातिर माई के करेजा-
कुहूकेल हरदम बेटा खातिर माई के करेजा-
ए भैया आज हम जौन सुनावत तानी-
अपना माई से सुनले बानी-
की माई के ममता का होला...

Posted on: Mar 13, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कुष्ट रोग का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कुष्ट रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बाउची के तेल में एक रत्ती आक के फूलो को जलाकर भस्म बनाकर मिला लें, उसके बाद ग्रषित अंगो पर उस तेल को दिन में दो बार लगायें, दूसरा नीम का तेल 10 बूंद लेकर उसमे आक का भस्म मिलाकर बतासे में डालकर सेवन करें, लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर पूरी जानकारी ले उसके बाद ही नुस्खा प्रयोग करें: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 13, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

जंजीर कब जंजीर बनती है...कविता-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
जंजीर कब जंजीर बनती है-
जब एक एक कड़ी जुड़ी होती है-
मिट्टी की सोंधी खुशबू कब आती है-
जब वर्षा की बूंद पड़ी होती है-
रोग तब ठीक होता है-
जब कुशल वैद्य की कुशल जड़ी होती है-
और जीत तभी बड़ी होती है-
जब देश की बेटियां खड़ी होती हैं...

Posted on: Mar 13, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

शाला भवन के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम पंचायत-तेमरू, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दसमु नुरेटी बता रहे हैं वे 2010 से स्कूल में कार्यरत हैं, जब वे पदस्त हुये थे तब शाला भवन नहीं था और आज भी भवन नहीं है, जिसके कारण उन्हें 5 कक्षाओं को पढ़ाने में समस्या होती है, शाला भवन के लिये शाला समित ने कई बार आवेदन किया है लेकिन भवन निर्माण नहीं हो रहा है भवन में बाउंड्रीवाल भी नहीं बना है जिससे पौधों को पशु खा जाते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9406349845. सरपंच@9340801871, सचिव@8224975760, CEO@7247947636.

Posted on: Mar 13, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

धरती बांटे सागर बांटे मत बांटो इंशान को...गीत-

ग्राम-छिपिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक गीत सुना रही हैं:
मंदिर मस्जिद बाँट लिया भगवान को-
धरती बांटे सागर बांटे मत बांटो इंशान को-
अभी राह तो शुरू हुई है मंजिल थोड़ी दूर है-
उजेलो महलो बंधुओ हर दीपक का मजबूर है-
मिला न सूरज का संदेसा हर घर मैदान को-
मंदिर मस्जिद बाँट लिया भगवान को...

Posted on: Mar 13, 2020. Tags: MP REWA SONG SUKANYA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »