आरा हिले बलिया हिले, आरा हिले बलिया हिले...भोजपुरी गीत

ग्राम-त्रिकुंडा, पंचायत-त्रिकुंडा, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से उमाशंकर यादव एक भोजपुरी गीत सुना रहे है:
आरा हिले बलिया हिले, आरा हिले बलिया हिले-
हिले लागल छपरा, हिले लागल छपरा...

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: SONG UMASHANKAR YADAV VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है एक किलोमीटर दूर नाले से पानी लाकर पीते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ढोडा, पंचायत-प्रकाखार, पोस्ट-लुर्गिकला, तहसील-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामविलास यादव बता रहे है कि उनके गाँव ढोडा में पानी की बहुत समस्या है. उनके गाँव में 10 से 15 घर है और जनसँख्या 60 के लगभग है यहाँ पर एक हैण्डपम्प हैं जिसमें पानी नहीं आता और एक कुआं हैं जो धस गया है जिससे पूरे गाँव के लोग एक किलोमीटर दूर नाले से पानी लाने को मजबूर हैं इसकी शिकायत कई बार इन्होने सरपंच और पीएचई विभाग में किये लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। सरपंच@9926953241, P.H.E. विभाग अधिकारी@ 9406089927, कृपया इन नम्बरों पर अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें| रामविलास@9617565939

Posted on: Feb 05, 2017. Tags: RAMVILAS YADAV SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर लगाते लगाते आदिवासी महिला थक गयी है कृपया मदद करें...

ग्राम-चकेटी, पंचायत-परसवार, थाना-चचाई, जनपद पंचायत-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रामायण प्रसाद यादव के साथ गाँव की आदिवासी महिला सोहागी रौतेल हैं इनका आज तक राशनकार्ड नहीं बना है जिससे बहुत समस्या हो रही हैं सोहागी रौतेल का कहना है कि सरपंच कभी इस गाँव में नहीं आता है बहुत दिनों से राशन कार्ड बनवाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई बनाने को तैयार नहीं हैं |कलेक्टर@07659222400, 07659222401 तहसीलदार@9425869037, नायब तहसीलदार@9800519315. सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें। रामायण@7772969371

Posted on: Feb 01, 2017. Tags: RAMAYAN PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे कोल आदिवासी गाँव में आज तक बिजली नहीं लगी हैं कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें...

ग्राम-चकेटी, पंचायत-परसवार, थाना-चचाई, जनपद पंचायत-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रामायण प्रसाद यादव के साथ गाँव के साथी रामकृपाल कोल बता रहे है कि ग्राम चकेटी के पास बकान नदी के पास बकान टोला बसा हुआ है जिसमे करीब 10 कोल आदिवासी परिवार है और वहां पर आज तक बिजली नहीं लगाईं गई है और बिजली नहीं होने के कारण ये लोग चिमनी लगाकर अपना जीवन गुजर बसर कर रहे है और बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत होती हैं इसके लिए इन्होने सरपंच के पास शिकायत भी किये थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं| तहसीलदार@9425869037, कलेक्टर@07659222400, 07659222401, इन नम्बरों पर बात करके इनकी मदद करें| रामायण@7772969371

Posted on: Feb 01, 2017. Tags: RAMAYAN PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo( Bluetooth) Radio in Gondi language: 31st January 2017...

Today Saggan Shah Markam and Raseeda Yadav are presenting a Bultoo Radio Program in Gondi language in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Jan 31, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM RASEEDA YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »