Impact : राशन मिला, खाने की समस्या हल हो गयी...

ग्राम-करसिया, पंचायत-बडौदा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है और कोरोना के कारण लॉक डाउन है घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिसके कारण घर में खाने की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद राशन मिल गया है, समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7487080941.

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MP NARENDRA KUMAR PDS REWA SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने के लिये राशन नहीं है, मकान किराया देने के लिये पैसा नहीं है...

पुणे (महाराष्ट्र) से नीरज कुमार बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं वे पुणे में काम करते हैं, इस समय वे लगभग 50 मजदूर के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं, नीरज का कहना है कि पैसा नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है, मकान मालिक किराया मांग रहे हैं, बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9604551848. (165190)

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NIRAJ KUMAR PUNE SONG VICTIMS REGISTER

सेनेटाजर का उपयोग करें मगर संभलकर...

आज के समय में कोरोना महामारी के चलते लोग साबुन, हैण्डवास के जगह पर सेनेटाइजर का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं, आज बाजार में कई तरह के सेनेटाइजर आ चुके हैं, जिसका उपयोग लोग कर रहे हैं जिसके कारण खुसकी, खुजली जैसी समस्या आ रही है, इस संबंध में चर्म रोग विभाग के चिकित्सक डॉ राजेश का कहना है, इसका उपयोग संभलकर करें, अन्यथा ये नुकसान देह हो सकता है इसलिये अच्छी क्वालिटी के सेनेटाइजर का उपयोग करना चाहिये| जो लोग अधिकांस समय घर में रह रहे हैं उन्हें ज्यादा उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है, जो ज्यादा बाहर रहते हैं वे इसका उपयोग करें|

Posted on: Apr 18, 2020. Tags: BIHAR CORONA AWARENESS MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

खाने की सुविधा नहीं है और मकान का किराया देने के लिये पैसे नहीं हैं...कृपया मदद करें-

ग्राम-महलुंगे, तहसील-खेड़, पुणे (महाराष्ट्र) से उदय कुमार अहिरवार बता रहे हैं वे लॉकडाउन में फंसे हैं, वे रीवा जिले के रहने वाले हैं, उनके साथ लगभग 30 लोग हैं, काम बंद है जिसके कारण पैसा नहीं मिलता है, मकान का किराया देने के लिये उनके पास पैसे नहीं हैं और खाने की सुविधा नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने और किराया माफ़ कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9200361769. (165132)

Posted on: Apr 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG UDAY KUMAR AHIRWAR VICTIMS REGISTER

Impact : लॉक डाउन में फंसे हम लोगो की समस्या हल हो गयी...

पुलिश हेड क्वाटर, कंडीगई, यूनिवर्सिटी, ताम्ररम, चेन्नई सेन्ट्रल (तमिलनाडु) से संजय कुमार बता रहे हैं वे चेन्नई में लॉक डाउन में फंसे हैं, वे बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं, जो पैसा था उसका उपयोग हो चुका था उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, उनके सांथ कई लोग हैं जो अलग अलग जगह से हैं, सभी मजदूरी का काम करते हैं, उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर/ संतोष कुमार@8120600165, हीरालाल कश्यप@7879582638.

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CHENNAI CENTRAL IMPACT STORY SANJAY KUMAR SONG TAMILNADU VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »