आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पालतू जानवरों के दस्त का घरेलू उपचार
ग्राम पंचायत कुम्हली पोस्ट दाड़ी भानपुर, विकासखंड मवई, जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से मिट्ठन लाल यादव पशुओं के दस्त का उपचार बता रहे है | पशुओं को जब पेचिश होता और उनका मल याने गोबर पतला होता है उस समय इस साधारण उपचार से रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है| “मेदा” पेड़ की छाल जिसका वानस्पतिक नाम LITSEA GLUTINOSA है को एक किलो और सरई SHOREA ROBOSTA जिसको साखू अथवा शाल वृक्ष भी कहते है उसके पेड़ से प्राप्त रंजक (लोभान) को मिलाकर पीसकर पावडर बनाकर रख लेते है | फिर पीड़ित पशु को प्रतिदिन उनके आहार में मिलाकर खिलाने से दस्त ठीक हो जाता है ,दस्त के ठीक होने तक खिलाते रहे |दो से तीन दिन में रोगी पशु स्वस्थ हो जाता है | मिट्ठन@7828287936
Posted on: Oct 03, 2016. Tags: MITTHAN LAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Chatra district Jharkhand : 1st October 2016...
Today Rajesh Kumar and Shriram Yadav are presenting latest edition of Bultoo radio from Chatra district of Jharkhand. In this program they have chosen songs and stories from many places from where people have sent songs in many languages after calling CGnet Swara number 08050068000. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat offices if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet via bluetooth.
Posted on: Oct 01, 2016. Tags: CHATRA RAJESH KUMAR SHRIRAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER
सुर्वे ढाल ले ढाल नवे माता री...गोंडी गीत
ग्राम-गोदना, विकासखंड-चिचोली, जिला-बैतूल (म.प्र.) से श्रीराम यादव एक गोंडी गीत सुना रहा हैं हैं जो मधुमक्खी के ऊपर आधारित हैं:
सुर्वे ढाल ले ढाल नवे माता री-
सुर्वे ढाल ले ढाल नवे माता री-
ढाल नवे-नवे भाभी नवे माता री
कोपा ता साडी अणि चिरोटा न भाजी-
भाजी कोडी लाता री-
सुर्वे ढाल ले ढाल नवे माता री...
Posted on: Sep 29, 2016. Tags: SHRIRAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: मधुमेह नियंत्रित करने के घरेलू उपाय
वैद्य मिट्ठनलाल यादव ग्राम कुम्हली, ब्लॉक मवई, जिला मण्डला, (मध्यप्रदेश) से मधुमेह या शुगर को नियंत्रत करने का घरेलू उपाय बता रहे है | वे बताते हैं कि शुगर रोगियों को नित्य गुड़बेल या गिलोय (Tinospora Cordifolia) की लता को काटकर 100 ग्राम की मात्रा में बारीक पीसकर 100 ग्राम पानी में घोल लेना चाहिए और उसका रस निचोड़कर, उसको खाली पेट में पीना चाहिए | इसे बीमारी के ठीक होने तक लगातार पीते रहे | दूसरा उपाय यह है कि 50 ग्राम नीम की पत्तियों को बारीक़ पीसकर 100 ग्राम पानी में उबालकर पीयें | दवाई की कड़वाहट से बीमारी ठीक हो जायेगी | यह एक लंबा प्रयोग है पर मधुमेह के रोगियों के लिए उपयोगी हो सकता है । मिट्ठनलाल यादव@7828287936
Posted on: Sep 27, 2016. Tags: MITTHANLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
टेकडी पेन शंक नेकी लाता हो टेकडी पेन...गोंडी गीत
ग्राम-गोदना, विकासखंड-चिचोली, जिला-बैतूल (म.प्र.) से श्रीराम यादव एक गोंडी गीत सुना रहे हैं और इस गीत को देवी देवताओ को मनाने के लिए गाया जाता हैं:
टेकडी पेन शंक नेकी लाता हो टेकडी पेन-
हो भोले बाबा टेकडी पेन शंक नेकी लाता-
इद मावा देश ते गंगा जमुना-
सबतुन निर्मल कितुल महादेव जी-
टेकडी पेन शंक नेकी लाता हो टेकडी पेन-
इद मावा देश ते रामा कृष्णा-
सबता उधार कितुल महादेव जी...
