सहकार रेडियो : बाल चौपाल (जादुई मुर्गी)

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे एक और कहानी जिसका नाम है “जादुई मुर्गी”| इसे अपनी आवाज़ दी है मुजफ्फ़रपुर, बिहार से साथी सुनील कुमार ने| कहानी की लेखिका हैं सुधा भार्गव | सुनिए और आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं|    

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BAL CHOUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

नोएडा : लॉकडाउन के कारण 6 लोग फंसे हुए है, खाने के लिए राशन नहीं है, मदद की अपील...

परवेज आलम बता रहे है बिहार के रहने वाले है, अभी लॉकडाउन के कारण सेक्टर 87 फेश 2 नोएडा गोतमबुद्ध नगर में फसे है कंपनी में काम करते थे 2 महीने से कंपनी बन्द है काम नहीं मिलता परिवार में 6 लोग है खाने-पीने की बहुत दिक्कत होता है किराये का घर में रहते है मकान मालिक भी किराया मागता है पैसा न होने से नहीं दे पाते बहुत परेशान है|इसलिए सी जी नेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है अधिकारीयों से बात करके खाने के लिए राशन दिलवाने में मदद करें|संपर्क नम्बर @7079704589(168463)...CS

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP PARVEJ ALAM SONG VICTIMS REGISTER

वाराणसी : मेरे पास खाने के लिए चावल है, लेकिन तेल मसाला दाल सब्जी कुछ भी नहीं है, कृपया मदद करें

ग्राम -अमिनी, ब्लाक -शिवापूरी, जिला-वाराणसी (उत्तरप्रदेश) से दिनेश विश्वकर्मा बता रहे है कि उनके पास खाने के लिए चावल है, लेकिन तेल मसाला दाल सब्जी कुछ भी नहीं है उनके पास वे बहुत परेशान है, हम पति पत्नी दोनों दृष्टिबाधित हैं और लॉकडाउन होने के बाद से कोई काम नहीं हैं | क्या करें? इसलिए साथी सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है : संपर्क नम्बर@9026258429. (169066) DW

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINESH VISHWKARMA SONG VARANASI UP VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (चार्ल्स डार्विन की कहानी)

सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज पटना, बिहार से अमिताभ कुमार दास आपको सुनाएंगे एक और घुमक्कड़, अंग्रेज़ प्रकृतिवादी, भूविज्ञानी और जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन की कहानी| सुनिए और आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्क्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं|  

Posted on: Jun 01, 2020. Tags: BAL CHOUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

Impact: पहली बार तो भोजन नहीं मिला था पर दूसरी बार में मुझे राशन मिल गया, धन्यवाद...

नयागांव सेक्टर 83, गौतम बुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश से गुड्डी देवी बता रही है कि हमने सीजीनेट में भोजन समस्या का संदेश दो बार रिकॉर्ड कराया था ,जिसमे पहली बार तो भोजन नहीं मिला पर दूसरी बार में समस्या का समाधान हो गया, मुझे राशन मिल गया है,मदद करने वाले साथियो को धन्यवाद देना चाहती हूँ ,संपर्क नंबर@7898008261

Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA FOOD IMPACT STORY NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »