गीत : उठो जवानों सुन हो जाओ तैयार...
ग्राम पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू और उनके साथ है शुधमन घावड़े एक गीत सुना रहा है:
उठो जवानों सुन हो जाओ तैयार-
गहरा है अन्धयारा दिया जलाना है-
सैन्तान से लड़ना है सामना भी करना है-
अँधेरे के इस दुःख पल, विजय को पाना है-
उठो जवानों सुन हो जाओ तैयार-
गहरा है अन्धयारा दिया जलाना है...
Posted on: Oct 24, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ हल्बी गीत : मच्चो दादा रे मच्चो दीदी रे पढुक-लिखुक सबके जातों आय...
ग्राम-नैतानार, पंचायत-कोलयारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू जी है जिनके साथ है ग्रामीण महिला शांति यादव एक हल्बी गीत सुना रहा है:
मच्चो दादा रे मच्चो दीदी रे पढुक-लिखुक सबके जातों आय-
मच्चो नोनि रे मच्चो बाबू रे पढुक-लिखुक सबके जातों आय-
आगे रेली सोली पैली, आगे रेली सोली पैली अभी होली किलो बाट-
आगे रेली लिंगोटी आगे रेली लिंगोटी अभी रेली होली फुलपेन्ट-
आगे रेली बैला गाड़ी आगे रेली बैला गाड़ी अभी होली बस गाड़ी-
मच्चो नोनि रे मच्चो बाबू रे पढुक-लिखुक सबके जातों आय...
Posted on: Oct 23, 2019. Tags: KEERTI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER SAHU
3 किलोमीटर सड़क बहुत ख़राब है, पैदल चलना मुश्किल, पक्की सड़क बनाने में मदद करे...
ग्राम-भाटपाल, पंचायत-दण्डवन जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट, गाँव के हरिराम मणिराम, लालसाय, रज्जूराम गावड़े बता रहे रहे है, कि गाँव में सड़क कि समस्या है, गाँव से करिबन ३ किलोमीटर कोरंडा, बेनूर तक कच्ची सड़क है| जिसके कारण मोटर सायकल, बैलगाड़ी, मवेशियाँ यहाँ तक पैदल चलने में भी दिक्कत होती है, ख़ासकर स्कूली बच्चों को इसी रास्ते स्कूल जाना पड़ता है. इसको लेकर कई बार पंचायत सचिव, सरपंच बताया गया है, परन्तु बन जायेगा, बन बनायेंगे बोलते रहते है|लेकिन अभी तक बना नहीं है. पिछले ढाई तीन वर्षो से ऐसे ही हालात है, बारिश के दिनों बहुत ज्यादा समस्या होती है, कीचड़ से फ़िसलन जिससे चलने दिक्कत होती है|ग्रामीणों कि मांग है 3 किलोमीटर तक पक्की सड़क बने ताकि रास्ता सुगम सरल हो| कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से आग्रह है, मदद करने के लिए आप इन नम्बरों पर फोन कर दबाव डाले.कलेक्टर@9425205669. सी.ई.ओ.नारायणपूर@9425263888. सरपंच श्रीमति रमोली सोनी@6263356660. सचिव गणेश दिवान@7587499033. अधिक जानकारी के लिए रज्जूराम गावड़े@7828995591.
Posted on: Oct 23, 2019. Tags: KANHIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गीत : न ना न ना ना रे ना रे न ना ना रे ना रे...
ग्राम-बाग़झर, पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संभूनाथ एक गीत सुना रहा है:
न ना न ना ना रे ना रे न ना ना रे ना रे-
सिला ले लेयोर ले या भावंरेन रे झुलू ले-
चलो रे मना बेचीं गुलेल लैय हा-
न ना न ना ना रे ना रे न ना ना रे ना रे...
Posted on: Oct 23, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG UMESH KUMAR KASYAP VICTIMS REGISTER
4 माह से सोलर मोटर पम्प ख़राब है, पिने के पानी की समस्या हो रही है, कृपया पम्प सुधरवाने में मदद करे...
ग्राम-नेतानार, पंचायत-कोलियारी, जिला-नारायणपूर(छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट ग्रामीणों से बात कर रहे है, ग्रामीण शंकर एवं उमेश गाँव के वार्ड क्रमांक-8 के सोलर पम्प ख़राब होने कि समस्या बता रहे है, जिससे वार्ड के 15 परिवारों को पिने के पानी के लिए दूर हैंडपंप पर जाना पड़ता है, जिसके कारण समस्या होती है| पिछले 4 माह से पम्प ख़राब है, इस समस्या को लेकर P.H.E विभाग नारायणपूर में शिकायत कियें है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ| इसलिए सीजीनेट के साथियों से आग्रह कर रहे है, कि सम्बंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क- उप सरपंच@7067829423. P.H.E@9425593923. सरपंच@9399261904. सचिव@9340830108.
