गाँव में पानी की समस्या है, नाला का पानी उपयोग करते हैं...

लोहार पारा, ग्राम पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सदनुराम बघेल, सोनादर कश्यप बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, सोलर पम्प लगा है लेकिन उसका एक प्लेट हवा से उड़ गया है जिसके कारण ठीक से काम नहीं करता है, पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, गर्मी के दिनों लोग नाला से पानी उपयोग करते हैं| पारा में 37 घर है| इसके लिये उन्होंने नल जल योजना के लिये आवेदन किये थे लेकिन काम नहीं हो पाया है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9691206560. संपर्क नंबर@8815237445.

Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM SADANURAM BAGHEL WATER

नया राशन कार्ड देने के लिये 5 साल पहले पुराना कार्ड जमा हुआ था, अज तक काम नहीं हुआ...

ग्राम पंचायत-अलावा, लोहार पारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सखाराम मंडावी, तुलाराम और लक्ष्मण सोरी बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है, जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, उनका कहना है नया राशन कार्ड बनवाने के नाम से पुराना कार्ड जमा हुआ था 5 साल हो चुके हैं लेकिन आज तक नया कार्ड नहीं बना है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें, जिससे राशन मिल सके| सरपंच@9691206560, CEO@7835814506. सखराम मंडावी@7587791656.

Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA RATION CARD PROBLEM SAKHARAM

सिंचाई के लिये सुविधा नहीं है, बांध बनवाने में मदद करें...

ग्राम-ढोढरेपाल, पोस्ट-चीतापुर, तहसील-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से डंगेश्वर भारद्वाज और उनके साथी बता रहे हैं कि गाँव में सिंचाई की सुविधा नहीं है, जिसके कारण बारिश के भरोसे खेती होती है| निवासियों का कहना है गाँव में बांध बन जाने से समस्या हल हो सकती है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर बांध बनवाने में मदद करें : सचिव@8770999656. CEO@7835814506.

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR BHARDWAJ CG DAM DANGESHWARI DARBHA PROBLEM

गाँव एक ट्रांसफ़ॉर्मर है और 100 घर है, लाईट की समस्या होती है...

ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामड़पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू मंडावी बता रहे हैं, गाँव में 106 घर है और एक ट्रांसफ़ॉर्मर लगा है, जिसके कारण लाईट कटते रहता है| इस संबंध में उन्होंने पंचायत में अपनी बात को रखा था लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है| बारिश में लाईट सही से नहीं रहता है, लोड सही से नहीं मिल पाता है| राजू मंडावी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9699325507, CEO@8959393222. राजू मंडावी@7587138178.

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RAJU MANDAVI TRANSFORMER

हमारे पारे में रोड की समस्या है, बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम+पंचायत-अलवा,लोहारपारा ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू के साथ जमुना कश्यप जी बता रही है कि गाँव में रोड की समस्या है एम्बुलेंस नहीं पहुँच पाती है गाँव के अन्दर तक गाँव के कोई भी महिला गर्भवती है तो उसे मोटर साईकिल से 5 किलो मीटर दूर ढोढरेपाल तक लेके जाते है और उसके बाद वहां से एम्बुलेंस लेके जाती है, इसलिये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथी से मदद की अपील कर रहें है कि संबधित अधिकारीयों से बात करके रोड बनवाने में सहायता करें, संपर्क नंबर जमुना कश्यप@1999835694, सरपंच नंबर@9691206560 CEO नंबर@7835814506.

Posted on: Oct 21, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR JAMUNA KASHYAP

« View Newer Reports

View Older Reports »