श्यामा आन बसों वृन्दावन में...गीत-

डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता देवी एक भजन सुना रही हैं:
श्यामा आन बसों वृन्दावन में-
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में-
श्यामा रस्ते में बाग बना जाना-
फुल बीनुगी तेरी माला के लिए-
तेरी बाट निहारूं कुंजन में-
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में-
श्यामा रस्ते में कुआ खुदवा जाना-
मैं तो नीर भरुंगी तेरे लिए...

Posted on: Mar 25, 2020. Tags: CG MP REWA SANGEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

राम लखन बोये हे जवारा हो...जस गीत-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जाया मुंडे एक जस गीत सुना रही हैं:
राम लखन बोये हे जवारा हो-
मातेश्वरी तोर भुवन मा-
दुर्गा दायी तोर भुवन मा-
महामाई तोर भुवन मा-
तीन लोक में गूंजे जैकारा ओ-
मातेश्वरी तोर भुवन मा-
राम लखन बोये हे जवारा हो...

Posted on: Mar 24, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कोरोना से बचाव के उपाय और सावधानी...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कोरोना से बचाव के लिये संदेश दे रहे हैं, साबुन से हाथ धोयें, अपरचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें हांथ न मिलायें, उसके स्थान पर नमस्ते करें, मुह नाक को ढककर रखें, साग सब्जी, फल को साफ कर उपयोग करें, घर पर ही रहें, अधिक आवश्यक होने पर बाहर जायें, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मोर छत्तीसगढ़ के भुइयां मा चिराईयां बोले न...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
चिराईयां बोले संगी चिराईयां बोले न-
मोर छत्तीसगढ़ के भुइयां मा चिराईयां बोले न-
सबके मन डोले न-
मोर छत्तीसगढ़ के भुइयां मा चिराईयां बोले न-
चिराईयां बोले संगी चिराईयां बोले न...

Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हर देश मे तू, हर भेष मे तू...प्रार्थना गीत-

ग्राम-नवलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक गीत सुना रहे हैं:
हर देश मे तू, हर भेष मे तू-
तेरे नाम अनेक तू एकही है-
तेरी रंगभूमि यह विश्वभरा-
सब खेल में मेलमें तुही तू है-
सागर से उठा बादल बनके-
बादल से फटा जल हो करके-
फिर नहर बना नदियाँ गहरी-
तेरे भिन्‍न प्रकार तू एकही है...

Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKER SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »