चार कदम दूर रहो, दूर रहो, दूर रहो, बेईमान उधारी से, चार कदम दूर रहो...गीत
ग्राम-सिवनी, विकासखण्ड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कान्ता शर्मा एक गीत सुना रहे है:
चार कदम दूर रहो, दूर रहो, दूर रहो, चार कदम दूर रहो-
मशहूर दोपहरी से, एक नैन उधारी से-
बेईमान उधारी से, शैतान भिकारी से, चार कदम दूर रहो-
एक आश पराई से, घर बैठे जमाई से-
सच्चे की कमाई से, बदनाम भौजाई से-
एक व्यर्थ लड़ाई से, मुह ज़ोर लुगाई से, चार कदम दूर रहो-
एक बैध अनाड़ी से, घोड़े की पिछाड़ी से, चार कदम दूर रहो, चार कदम दूर रहो...
Posted on: Apr 18, 2018. Tags: KANTA SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
तेरे द्वार खड़ा भगवान, भगत भर दे रे झोली...गीत
जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन गीत सुना रहे हैं:
तेरे द्वार खड़ा भगवान, भगत भर दे रे झोली-
डोलो के सर दुनिया देख ले, डोले गगन है तारे-
घीच बाँधने आया तेरे घर, जगत का पालन हार रे-
तू कर ले रे पहचान, तू कर ले रे पहचान-
आज लुटा दे सर्वत्र अपना, मान ले कहना मेरा-
मिट जाएगा पल में तेरा, जनम-जनम का फेरा रे-
छोड़ सकल अभिमान जरा तू, कर ले रे पहचान...
Posted on: Apr 18, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के घरेलू उपाय...
ग्राम-रहंगी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हम सभी को उच्च रक्तचाप नाशक घरेलू उपाय की जानकारी दे रहे है| सामग्री इस प्रकार है: अनार दाना, पीपल, सोठ, काला नमक, भुनी हींग,अर्जुन छाल का चूर्ण में निम्बू शहद मिलाकर घोट कर रख ले इसकी या तो गोली बना ले या फिर चूर्ण रूप में रखे. सुबह शाम 5 ग्राम मात्रा जल के साथ नियमित सेवन करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रित हो जाता है| इसके साथ ही जटा माशी की चूर्ण की एक चम्मच दो बार नियमित सेवन करना लाभकारी सिद्ध होता है. ये वनस्पतियाँ हम सभी के आसपास पाई जाती हैं और इसमें कोई अधिक खर्च नहीं है. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@ 9893327457.
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: पेट के रोग के नुस्खे...
ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेरी (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हम सभी को पेट से सम्बंधित रोगों को एवं कब्ज दूर करने का अत्यंत लाभकारी नुस्खा बता रहे है जिसे हम अपने आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से स्वयं ही घर में बना सकते हैं . छोटी हरड़, पिपली, काला नमक, निसोथ, सोठ सबको 100-100 ग्राम मिलाकर कूटकर महीन बना कर सुरक्षित कांच की शीशी में भरकर रख दे. रात को सोते समय एक-एक चम्मच बनाया हुआ चूर्ण कुनकुने पानी के साथ ले. इससे पेट भी साफ़ रहेगा तथा पेट के रोग कब्ज जैसे रोग से भी राहत मिलेगी. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
नींद अपनी त्याग कर सुलाया हमको, कष्ट न देना कभी माँ को...अनमोल वचन
ग्राम-पहिया, पोस्ट-लोलकी, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से एकांत पटेल अनमोल वचन सुना रहे है:
नींद अपनी त्याग कर सुलाया हमको-
कष्ट अपने भुलाकर हंसाया हमको-
कष्ट न देना कभी माँ को-
जो भगवन के रूप में मिली हमको-
सत्य से ही अक्सर खतम हो जाते है कुछ रिश्ते-
कसूर हर बार गलतियों की नहीं होती-
गलतफहमियो से रिश्ते और स्वास्थ्य दोनों नष्ट होते है-
इसलिए गलतफहमी पैदा होते ही-
इसे दूर करने में जरा सी भी देर नहीं करनी चाहिए-
रूठो बेशक अपनों से लेकिन मनाने पर मान जाओ-
अपने तो अपने ही होते है...
