गांव में 6 महीने से हैंडपंप खराब है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करें

आनंद प्रसाद यादव, ग्राम पंचायत जोलगी, ब्लॉक भरतपुर, जिला कोरिया छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव के वार्ड क्रमांक 08 के यादव पारा में पानी की समस्या है। 6 महीने से खराब है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बताएं लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके हैंडपंप ठीक करवाने में मदद करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:7697689861.

Posted on: Oct 18, 2022. Tags: BHARATPUR CG KORIYA PROBLEM WATER

खेत में तार लगाने से लोगों को नुकसान-

राममिलन प्रसाद, जिला बांदा उत्तरप्रदेश से बता रहे हैं उनके गांव में खुला तार को खेतों में लगा देते हैं आने जाने वालों को खतरा का डर बना रहता है। छोटे-छोटे बच्चे लोग आना-जाना करते हैं और कई पशु पक्षी चलते फिरते रहते हैं उन्हें भी बहुत नुकसान है इसके लिए उन्होंने मना भी किया लेकिन उसे कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए सीजन 8 के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने मदद करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 8750566967.

Posted on: Oct 18, 2022. Tags: BANDHA LIGHT PROBLEM UP

कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है... हिंदी गाना

बलदीप कुमार, ग्राम पंचायत पलढा, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से एक गीत सुना रहे हैं:
कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है,
कि जैसे तुझको बनाया गया है मेरे लिए,

कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, कि जैसे तुझको बनाया गया है मेरे लिए...

Posted on: Oct 18, 2022. Tags: CG HINDI PRATAPPUR SONG SURAJPUR

तोर बिना दुनिया बिरान लागे रे...येशु गीत

रोशन एक्का, ग्राम पंचायत कोडगेल खजरी, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से एक गीत सुना रहे हैं:
तोहे मोर सहार येशु,
तोहे मोर रखवाला,
तोर बिना दुनिया अंधार लागे रे,
तोर बिना दुनिया बिरन लगे रे...

Posted on: Oct 18, 2022. Tags: CG JASPUR SONG TESHU

हारमोनियम धुन...

ग्राम पंचायत गोरकपुर, जिला महाराजगंज उत्तर प्रदेश से सुनील चौधरी हारमोनियम धुन सुना रहे हैं अपनी संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 08050068000 पर कर सकते हैं।

Posted on: Oct 18, 2022. Tags: DHUN HARMONIUM MAHARAJGANJ UP

« View Newer Reports

View Older Reports »