स्वास्थ्य स्वर : बारिस के दिनों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बारिस के दिनों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| गिलोय 100 ग्राम, तुलसी की पत्ती 100, दालचीनी 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, सोंठ 100 ग्राम और मिश्री 100 ग्राम सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन दो बार पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें, बासी भोजन का सेवन न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.

Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

जरहा लूठी कसन जरत हवे, काड़ा असन चरत हवे...गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
जरहा लूठी कसन जरत हवे, काड़ा असन चरत हवे-
मने मन मा घूरत हवे, भात पेज कसन चुरत हवे-
लुटागे खेत खलिहान, जिंदगी के जाऊन खास सामान-
जाकर ले मिलत रहिस धान, का ला खाके बचाबो प्रान-
धोखा हा हमन खा डारेन, दुनिया हा हमन लुटा डारेन...

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मठा सेवन करने के फायदे-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी मठा के गुड़ो के बारे में
बता रहे हैं| मठा का सेवन करने से वमन, जी मचलाना, पीलिया रोग, मोटापा, बवासीर जैसी समस्याओं में आराम मिलता है| लोग आज के समय में फैसन के चक्कर में बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के कोलड्रिंक पेय का उपयोग करते हैं| उसके जगह मठा का सेवन कर लाभ ले सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :
रमाकांत सोनी@9598906028.

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

हिंदू हैं हम हिंदुस्तान हमारा...गीत-

ग्राम-जमावाड़ा, विकासखण्ड-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से कोविश्वरी बघेल और तन्नु कश्यप एक गीत सुना रहे हैं :
हिंदू हैं हम हिंदुस्तान हमारा-
है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा-
हजारो, लाखो आयें विदेशी-
हुकूमत चलानी किसी ने न जाना-
वीरो का है देश हमारा-
है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा...

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : धोखे से गले में कांच या कंकड़ चले जाने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी धोखे से गले में कांच या कंकड़ चले जाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| इसकबोल की भूसी 100 ग्राम, दूध 1 पाव लें| इसकबोल की भूसी को गुनगुने दूध में मिला लें, और तुरंत से उसका उपयोग करें| लगातार 3 दिन तक उपयोग कर सकते हैं| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »