स्वास्थ्य स्वर : जलोदर बीमारी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच गाँधी जलोदर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जलोदर एसी बीमारी है, जिसमे पेट में पानी भर जाता है, साँस लेने में तकलीफ होती है| इस बीमारी में प्याज के छोटे टुकड़े कर 250 ग्राम बना लें, उसके बाद आधा लीटर सिरके में प्याज को डालकर रख दें| दो – दो प्याज दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने ने लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजो से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@7879751110. (AR)
Posted on: Oct 14, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
कई महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन पर सही जानकारी नहीं देते...
ग्राम पंचायत-बोड़तरा, विकासखण्ड-नवागढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से रविंद्र कुमार साहू जो नेत्रहीन हैं, बता रहे हैं कि उनको 6 माह से विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है| सचिव का कहना है पैसा खाते में आ गया है लेकिन जांच कराने से पर जानकारी मिली कि खाते में पैसा नहीं आया है, उनके अलावा कई लोग है जिनका पैसा सचिव द्वारा निकाल लिया गया है| वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर 6 माह से रुका विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6269358757. सचिव@9340026871, सरपंच@9755725144. (179607) (AR)
Posted on: Oct 14, 2020. Tags: DISABILITY PENSION SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : इमली का औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल ईमली के औषधीय उपयोग बता रहे हैं| कब्ज या अपच की समस्या में इमली का शर्बत बनाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है| सीने में जलन होने पर इमली के रस में मिश्री मिलाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Oct 14, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
अरे ए भईया जी जरा ताली बजा लेना...भजन-
ग्राम-तिलकजोड़ी, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम सोरी एक गीत सुना रहे हैं, यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
आज है जगराता माई का-
माँ को माना लेना-
अरे ए भईया जी जरा ताली बजा लेना...(AR)
Posted on: Oct 14, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
बस्तर के हम आदिवासी लोग जंगल के कंदमूल, तेंदू और चार पर बहुत निर्भर रहते है...
पटेलपारा, ग्राम+पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी सरपंच कोशाराम पोयाम बता रहे है कि उनके पंचायत के अंतर्गत बहुत सारा जंगल है | उनके क्षेत्र के आदिवासी भाई बहन लोग जंगल के कंदमूल तेंदू चार और ऐसे बहुत सारे चीजे जंगल से मिलते है और इन्ही कंदमूल को बुजुर्गो ने अपना जीवन यहाँ बिताया है | महुआ से दारू लड्डू और भी सारी चीजे उससे बनती है ऐसा वे बता रहे है | संपर्क नम्बर@9479225065.
