जल भरन जानकी आई हो...भजन-
खैरागढ़, राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जाया मुंडे एक भजन सुना रही हैं:
जल भरन जानकी आई हो-
मोरी केवल माँ-
काहे की गगरी काहे की कुंजरी-
काहे के लेर लगाई हो-
मोरी केवल माँ-
जल भरन जानकी आई हो...(AR)
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
झूलो भवानी झुलना,कि माता तेरी लाल झुलावे...
जिला-शहडोल,मध्यप्रदेश से पप्पू कुमार गाहिया नवरात्री की शुभकामनायें देते हुये एक देवी गीत सुना रहे हैं-
झूलो भवानी झुलना,कि माता तोरी लाल झूलावे-
काहे को तेरो बनो पालना-काहेन लागी डोर-
झूलो भवानी झुलना कि माता तेरी लाल झुलावें
चन्दन काटके बनो पालना,रेशम लागी डोर-
कौन लाल तोरी झूला झुलावें-कौन करे हाथ जोड़-
भैरव लाल तेरी झूला झुलावें-
भगत करे हाथ जोड़ कि माता तोरी लाल झुलावें-
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
हर देश मे तू, हर भेष मे तू...प्रार्थना गीत-
ग्राम-धनहा,मध्यप्रदेश से संदीप कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं-
हर देश में तू हर वेश में तू,तेरे नाम अनेक तू एक ही है-
तेरी रंगभूमि यह विश्व भरा, सब खेल में मेल में तू ही तू-
हर देश में तू हर वेश में तू,तेरे नाम अनेक तू एक ही है-
सागर से उठा बादल बनके,बादल से गिरा जल होकर के-
फ़िर नहर बनी नदिया गहरी,तेरे भिन्न प्रकार तू एक ही है-
हर देश में तू हर वेश में तू,तेरे नाम अनेक तू एक ही है-
मिट्टी से अणु,परमाणु बना,सब जीव-जगत का रूप लिया
कहीं पर्वत वृक्ष विशाल बना,सौन्दर्य तेरा तू एक ही है-
हर देश में तू हर वेश में तू,तेरे नाम अनेक तू एक ही है-
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: BHAKTI SONG SONG VICTIMS REGISTER
हमारें गाँव पानी की बहुत ही दिक्कते है, कृपया हैंडपंप लगवाने में मदद करे...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार – 2, विकासखंड-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम बता रहें हैं पानी की समस्या सभी ग्रामवासी खेत कुएं के गंदे पानी को पिने के लिए उपयोग करते हैं जिसे स्वास्थ्य पर बहुत ही असर पड़ता हैं, बीमारी होने की लक्षण बनी रहती हैं इस प्रकार से पानी की किल्लत है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके हैंडपंप की सुविधा दिलाने में मदद करें. सचिव@9407645401, CEO@9406016762, सरपंच@9406483345, संपर्क@7587784929, (179744) RK
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
हमारें गाँव पानी की बहुत ही दिक्कते है, कृपया हैंडपंप लगवाने में मदद करे...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार आश्रित मोहल्ला (सिको पारा) जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अर्मो राम कड़ीयाम बता रहें हैं पानी की समस्या ग्रामीण लोग नदी-नाले का पानी पिते है उसी पानी में नहाते-धोते हैं, इस गाँव में लगभग 50-60 घरों की बस्ती हैं पानी की बहुत ही दिक्कत है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है गये फ़ोन नंबर पर बात करके हैंडपंप की सुविधा दिलाने में मदद करें. सरपंच@9406483345, सचिव@9407644501, संपर्क@7647836321. (179709) RK
