तिमा नामोर नानोरे ये नाना रे...गोंडी हुलकी गीत
रायपुर (छत्तीसगढ़) से सनोती कावडे एक गोंडी गीत सुना रही है, इस गीत को दीपावली के महीने में गाया जाता है और इस गीत को हुलकी गीत भी कहते है:
तिमा नामोर नानोरे ये नाना रे-
तिमा नामोर नानोरे ये नाना रे-
जावा हल्की किमुरोय ये हेलो झेलो-
नीमा बेके दाकिरा ये दादा झेला-
हिप्या पिटे जोड़ी रोय ये हेलो झेलो-
जोड़ी परकी दाकरोय ऐ हेलो झेलो-
नन्ना वायकारा ये दादा झेला-
हरदे बोरतो कल्यानुर ये हेलो झेलो-
आड़ इवूर एन्दानुर ये हेलो झेलो-
पुनलेर मानेय कल्यानुर ये दादा झेला-
हेलाड इवुर एन्दानुर ये दादा झेला-
तीना नामोर नानोर ये नानोरे...
Posted on: Jul 15, 2018. Tags: GONDI GEET SANOTI KAWDE
जब से गोटुल बंद हुआ है तब से हमारा समाज पिछड़ गया है... (गोंडी भाषा में)
उत्तम आतला के साथ में जुड़े है, रमेश कोरचा जो तहसील-कुर्खेडा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से है वे गोंडी भाषा के गीत संगीत और रीति रिवाज के बारे में जानकारी दे रहे है, वे बता रहे है कि हमारे गोंडी गीतों का बहुत पुराना इतिहास है | लेकिन आज की युवा पीडी फ़िल्मी गीतों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है| उससे लोग गलत रास्ते की तरफ बढ़ रहे है | पहले गोटुल हमारी शिक्षा का बहुत अच्छा माध्यम था उसमे लोग अपने विचारो का अदान प्रदान करते थे | एक सम्पूर्ण न्याय पद्धति थी उससे हमारी गाँव की रक्षा भी होती थी | लोग रात के 12-1 बजे तक गोटुल में खेलते रहते थे उससे गाँव की देखभाल होती थी | जब से गोटुल बंद हुआ है तब से हमारा समाज पिछड़ गया है | आज की नई पीडी में माँ बाप भाई बहन कोई रिश्ते को नहीं मानते है|
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: GONDI RAMESH KORCHA
Today's news from newspapers in Gondi : 14th July 2018...
1.भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने युवाओं से चुनावी तैयारी के लिए जुट जाने के लिए कहा।
2.छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों के संविलियन के बाद विद्या मितानों ने भी अब संविलियन के लिए आंदोलन तेज कर दिया है |
3.छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर दो दिनों तक काली पट्टी लगाकर विरोध जताने के बाद 108 संजीवनी और 102 महतारी एक्सप्रेस कर्मचारी फिर से हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं. इसके तहत शुक्रवार को 108 और 102 के कर्मचारियों ने धरना दिया|
4.छत्तीसगढ़ में 6 स्थानों पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल से सौ-सौ बिस्तरों के नए अस्पताल बनाए जाएंगे। राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं आसानी से मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य शासन ने चरणबद्ध ढंग से नए अस्पतालों के निर्माण की योजना बनाई गई है।
5.छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के विकासखण्ड केशकाल के अन्तर्गत ग्राम कोरकोटी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. बीते 10 जुलाई को सड़क निर्माण के दौरान मजदूरों को सोने के सिक्के मिले |
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA
योरा बोडा मडमा, योरा बोडा मडमा...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-चाचड़, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी दुग्गा और कंचन वड्डे एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं:
रे रे लयो रेला रे रे लोयो रेला रेला रे लोयो रेला-
योरा बोडा मडमा, योरा बोडा मडमा-
झिमिर-झिमिर टंडा मोदुन लेवा टंडा रो-
तोया काय किरा सुंदर लेवा साय-
जाति बाति लयोर जाति बाति व्यवोर-
झिमिर-झिमिर टंडा मोदुन लेवा टंडा रो...
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: GONDI SONG KANCHAN WADDE UMESHWARI DUGGA
Today's news from newspapers in Gondi : 13th July 2018...
1.छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) में बन रहे 621 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के निर्माण पर हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के डिवीजन बैंच ने रोक लगा दी है|
2.छत्तीसगढ़ के 168 नगरीय निकाय क्षेत्रों में से 17 शहरों का पानी दूषित पाया गया है. सबसे अधिक राजधानी रायपुर के 402 स्थानों का पानी दूषित पाया गया है. महासमुंद जिले के 15 वार्डों का पानी दूषित है |
3.छत्तीसगढ़ के जशपुर में हुए पत्थलगड़ी मामले में बिलासपुर हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. मामले में हाई कोर्ट ने शासन को अपना पक्ष रखने को कहा है|
4.जगदलपुर। प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें टिप्स दिए।
5.नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। फोर्स ने बालेबेड़ा के जंगल में पांच लाख रूपए के इनामी महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरप्तार किया है।
