यदि माता-पिता न होते हम कहाँ से आते : वृद्ध दिवस पर समाज को सन्देश
अमित साहू ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वृद्ध दिवस पर सर्व समाज को सन्देश दे रहे हैं कि आज हमें ये जीवन देश हित के लिए अपने माता-पिता से मिला है जो आज वृद्ध हो गए है या हो रहे हैं इसलिए हमें इनकी सेवा और सम्मान करना चाहिए, आज के समय में लोग अक्सर अपने माता पिता को भूल जाते हैं, उनसे अलग हो जाते है चाहे वो अमीर हो या गरीब, बहुत से घरों में यही कहानी है. प्रशासन इनके लिए सहायता कर रही है, इसलिए आज समाज को आवश्यकता है कि वो ऐसा न करे, यदि माता-पिता न होते हम कहाँ से आते ,हमें अपने संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए, अच्छे संगति और अच्छा व्यवहार करना चाहिए |अमित साहू@8964931287.
Posted on: Oct 04, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
चल ओ चैती, चल ओ मंगली,चल ओ बाबू के दाई...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-रौचंद, भोरमदेव क्षेत्र, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
चल ओ चैती चल ओ मंगली चल ओ बाबू के दाई-
गाँव शहर में चलत है मोदी जी के स्वच्छता अभियान-
मोदी जी के नीति ला अपनाना है-
गाँव शहर ला स्वच्छ बनाना है-
2022 तक अन्नदाता के सम्मान बढ़ाना है-
सब घर होही बिजली पानी, औ होही शिक्षा इलाज-
रोटी कपडा के चिंता मोदी जी ला है, औ करही देश के विकास...
Posted on: Oct 03, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर एक धार्मिक स्थल है जहां सांसारिक जीवन की योग लीला भी दर्शित है...
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू वहां के ऐतिहासिक भोरम देव मंदिर का वर्णन कर रहे हैं, वे बता रहे हैं यह एक प्राचीन धार्मिक स्थल है जहाँ सम्पूर्ण भारत के कला और संस्कृति को दिखाया गया है मंदिर के निर्माण में हस्त कला का प्रयोग किया गया है यहां संगीत,नृत्य, वादन को दर्शाया गया है मडवा महल में सांसारिक जीवन में योग लीला करके किस तरह से मनुष्य अपने वंश को बढ़ता है ये दिखया गया है सांथ ही यहाँ पर शिव जी का प्राचीन मंदिर है जो जंगल के बीच में मैकल पर्वत श्रृंखला के किनारे बना है जहां आप को वन्य पशु के दर्शन भी हो जाएंगे, यहां दूर दूर से यात्री इस मंदिर की सुंदरता को देखने के लिए आते हैं | अमित साहू@8964931287.
Posted on: Oct 02, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : सिकलिंग की बीमारी का घरेलू इलाज
ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से अमित साहू सिकलिंग रोग का घरेलू इलाज बता रहे हैं, यह एक वंशानुगत बीमारी है ये एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाती है इसमें रक्त अल्पता या शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी होती हैं इस बीमारी में शरीर में पीलापन, कमजोरी, बुखार रहता है, इसके इलाज के लिए कोदई का बासी, प्रोटीन युक्त खाना, जूस, टमाटर का जूस में शहद मिलाकर सेवन करें, हरी सब्जी, नास्ते में अनार के दाने ले सकते हैं, सतावारी और सफेद मुसली के चूर्ण को प्रतिदिन 100 ग्राम दूध में 1 चम्मच मिलाकर पीने से इस बीमारी में फ़ायदा होता है गेहूं की रोटी अच्छे से पकाकर भोजन करना चाहिए, भोजन में सुधार लाकर इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है | अमित साहू@8964931287.
Posted on: Sep 30, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : टमाटर के औषधीय उपयोग...
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू आज हम सभी के घरों में पाए जाने वाली सब्जी टमाटर के औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे हैं : वे बता रहे हैं कि टमाटर के कई औषधीय गुण हैं प्रतिदिन इसका 1 गिलास जूस पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और प्रतिदिन इसकी चटनी बनाकर खाने से गैस की बीमारी में आराम मिलता है इसमें शहद मिलाकर खाने से खून की कमी और पित्त की समस्या में फ़ायदा होता है. वे व्यक्ति जो महंगे फल नही खरीद सकते उनके लिए ये बहुत ही उपयोगी है और इसे घर में भी लगा सकते हैं जैसे अंग्रेज़ी में प्रतिदिन एक सेव खाने के लिए मुहावरे हैं जिससे आप डाक्टरों से दूर रह सकते हैं पर यदि आप रोज़ सेव न खरीद सकें तो टमाटर खा सकते हैं | अमित साहू@8964931287.
