स्वास्थ्य स्वर : हृदय रोग के संबंधित लक्षण-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी हृदय रोग के लक्षण बता रहे हैं, पहला ह्रदय में दर्द होना, सीने में दर्द होना, यदि रोगी शुगर का मरीज हो उसे घबराहट होती है और पसीना आती है तो ह्रदय रोग हो सकता है, चलते चलते कदम डगमगाना और सही से पैर नहीं रख पाना एसी स्थिती में चेकअप करा सकते हैं और ईलाज करा सकते हैं |
Posted on: Dec 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय कान दर्द का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, महुवे के पेड़ पर लगने वाले बांदा के फली को कंडे के आग में गर्म कर उसका रस निकलना है उस रस को गुनगुना रहने पर कान में डालना है इससे कान दर्द में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9450036130.
Posted on: Dec 15, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : भूख न लगने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शर्दी के दिनों अदरक का उपयोग और लाभ बता रहे हैं| यदि भूख न लगती हो तब अदरक को साफ कर छोटा-छोटा टुकड़ा कर सेंधा नमक के साथ खाली पेट खाने से भूख बढ़ाने में लाभ मिल सकता है| ये प्रतिदिन कुछ दिनों तक करना चाहिये| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
राज्य सरकार की योजना केवल कागज पर दिखाने के लिये किसानो को लाभ नहीं-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं राज्य सरकार की योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना का लाभ सही तरीके से किसानो को नहीं मिल रहा है, केवल कागज पर ही योजना को चलाया जा रहा है| उनके पंचायत में मवेसियो की संख्या 1070 है और आमगांव में 560 है, उनका कहना है जहां मवेसियो की संख्या ज्यादा है वहां योजना शुरू न करके कम संख्या वाले जगह पर शुरू किया गया है, उनके पंचायत में जो गौशाला बनाया गया है उसमे कोई सुविधा नहीं है, केवल कागज पर दिखाने के लिये बनाया गया है| झेराझाप गांव में भी एसी ही स्थिती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर स्थिती का मुवायाना करवाने में मदद करें : कलेक्टर@07762222103, SDM@9425584600, संपर्क नंबर@9993891275.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खुजली का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं नीम की पत्ती को छाव में सुखाकर रख लीजिये, ऐसे ही आंवले की कली को भी छाव में सुखाकर रख लेना है, अब दोनो को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लेना है उसके बाद आधा चम्मच चूर्ण सुबह और आधा चम्मच चूर्ण शाम को सेवन करें, और पानी पियें तीन दिन तक सेवन करना है इससे लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@09424759941.
