हाय रे हाय रे टोला जाना पडे रे...कर्मा गीत-
राम धने सिंह परते ग्राम पंचायत-मुर कोल, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कर्मा गीत सुना रहें हैं-
हाय रे हाय रे टोला जाना पडे रे-
कटंगी बाजार के पीपर तरी रे-
दार रांधे भात रांधे निक्कड़ मा खोये-
चार पईसा के जूग जुगी-
दुनिया मोहे टोला जाना पडे रे-
हाय रे हाय रे टोला जाना पडे रे-
कटंगी बाजार के पीपर तरी रे...
Posted on: Sep 09, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
ले सिले रीवेजे से मोरी चांपा मोंगरा चो जोड़ी...शादी गीत-
ग्राम-चिकलकोंटा, पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनोति कावडे और उनके साथ है रामदाई यादव, जयमती, बिमला यादव, फगनी यादव शादी गीत सुना रहिएँ हैं-
ले सिले रीवेजे से मोरी चांपा मोंगरा चो जोड़ी-
ये दे भाई कोनो गाहिना चांपा मोंगरा चो जोड़ी-
दूल्हा कहिके दुन्दे, दुलही कहिके रुंधे ओटा रुंध पोटा रुंध-
ये दे भाई कोनो गाहिना, ओटा रुंध पोटा रुंध...
Posted on: Sep 09, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहे है...
ग्राम कड़िया, पोस्ट- थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार बस्तर मांगे हिंसा से आजादी के विषय पर अपनी राय व्यक्त कर रहें हैं, इस समस्या को निपटने के लिए राजनीतिक तौर अपनाना चाहिए ताकि सुचारू रूप से हो सकें, क्योंकि इसका शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होना चाहिए अगर मिलेट्री पुलिस बल का सहायता लेते हैं तो भी अधिक लोगों का ही जान जाने की संभावना रहेगी, इस पर आम नागरिकों ही आगे आना चाहिए और विचार विमर्श को रखना चाहिए ताकि आम समस्या का समाधान हो सकें.
Posted on: Sep 09, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER
स्वगत हो आज का ये दिन...स्वगत गीत-
पंचायत-ढोढरेपाल, तहसील-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लता शार्दुल एक गीत सुना रहीं हैं-
स्वगत हो आज का ये दिन-
खुशियां सदा आपको मिले-
कामना हमारी हैं, कामना हमारी हैं-
स्वगत हो आज का ये दिन-
खुशियां सदा आपको मिले-
कामना हमारी हैं, कामना हमारी हैं...
Posted on: Sep 09, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
जनमत सर्वेक्षण : दोनों पक्षों से बातचीत करके समस्या का समाधान हो सकता है...
छत्तीसगढ़ राज्य जिला राजनांदगांव से पारस कुमार यादव बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी जानकारी पेष कर रहें हैं की ये जो नक्सलवाद की समस्या हैं, इस समस्या को शांतिपूर्ण सुझाना चाहिए इन दोनों पक्षों को कोई एक मंच पर आ कर क्योंकि हिंसा को बड़ा मुद्दा बनाकर कुछ भी साहिल नही होगा| इसलिए किसी विशेष बैठक करके इस हिंसा नामक विषय में विशेष चर्चा करके इस समस्या का समाधान करना चाहिए.
