वेनजी वेलयों काटा कोटेयो नानों नानों...गोंडि गीत

ग्राम पंचायत बिररगली, डोकम (पटेलपारा), ब्लाक- बस्तानार बस्तर (छत्तीसगढ़) से पारो पोयाम व इनके साथी गोंडि में गीत सुना रहे हैं
जोकि यह गीत बस्तर मे होने वाले मेलों में गाया जाता है-
वेनजी वेलयों काटा कोटेयो नानों नानों बेदायों रोंदाबाड़ा-
एकायो,बाता बाता ताति ननायो कोडेरा, केला नेबो केलयों—
नानों बेआयदा , कोडेनार हात ना बाता बाता ताति ननायो-
, सूइन्डीन पिट्टे इला आरी कक्का टी एला हे बाबू पक्का-

नानों ये नानों केला नानों, सूइन्डीन पिट्टे इला आरी-
कक्का टी एला हे बाबू पक्का नानों...

Posted on: Feb 16, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI SONG

मुझे विधवा पेंशन नही मिल रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-ककनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मिशेन बघेल बता रहे हैं उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है वे कह रही हैं की मेरी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है काम-धाम नहीं कर पाती जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत होती है पेंशन के लिए कई बार नगर पंचायत आवेदन लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: सरपंच@7723961119, सचिव@9406109249, संपर्क नंबर@7489695117.

Posted on: Feb 15, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PENSION PROBLEM

राशनकार्ड नहीं होने से बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है-

ग्राम पंचायत-मामडपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सावत्री बता रहे हैं उनके गांव के लोगों को राशन कार्ड नहीं बना है, बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है| इसलिये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात करके के समस्या का समाधान कराने के लिये मदद करें@संपर्क नंबर@9770307650, सरपंच@9406405188, सचिव@9407664666.

Posted on: Feb 15, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RATION CARD

हमारे गांव में कई दिनों से हैण्डपंप खराब है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-गर्दा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नरसिंह यादव बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है वहां के लोगों को नाला का पानी लाना पड़ता है, नाला का पानी पीकर लोग बीमार पड़ जाते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास और जनपद में लिखित रूप में आवेदन दिए थे। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गयें नंबर अधिकारियों से बात कर के हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6267304037.

Posted on: Feb 15, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

शौचालय आधुरा बनने के कारण लोगों को दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद की अपील-

पदमनी कोराम ग्राम पंचायत-ककनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय अधुरा बना है, अधुरा बनने के कारण ग्रामीणों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है| इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587079642, सचिव@9406109629, सरपंच@7723961119.

Posted on: Feb 15, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TOILET

« View Newer Reports

View Older Reports »