स्वास्थ्य स्वर : खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपचार बता रहे हैं, पपीता के पत्ते को मिक्सी में पिस लेवें जिसका जूस 150 ग्राम लेवें और उसके साथ बकरी के दूध 200 ग्राम के साथ सेवन करने से खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करती है यह बहुत ही लाभदायक औषधि है: अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : @9519520931.
Posted on: Oct 21, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
पानी की समस्या अधिकारियों का कोई ध्यान नही, कृपया मदद करें...
ग्राम-बड़े बोदेनार (तातीपारा) ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमु राम तातीपारा वार्ड नम्बर 6 से पानी की समस्या बता रहे हैं कि वहां हैंडपंप नहीं होने से लोग बरसात के समय खेत से गड्ढा खोदकर पानी पीते हैं और बरसात के बाद नाला का पानी पीना पड़ता है जिसके चलते लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है| एक ही जगह पर कीड़े-मकोड़े भी पानी पीते हैं जिससे लोगों में सूजन, खुजली होती है, इस वार्ड में 22 घर है वे सब हैंडपंप और सौर उर्जा चाहते हैं, इसलिए सीजीनेट के साथी और सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं: अधिक जानकारी के लिये@7587784929, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, CEO@9406016762.
Posted on: Oct 21, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
स्वास्थ्य स्वर : पपीता के घरेलू उपचार बता रहें हैं...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल पपीता के घरेलू उपयोग के बारे में बता रहे हैं- कच्चा पपीता को सेवन करने से बवासीर और पाचन विकार दूर होती है, मुख में छाले, जीभ में दरार हो तो पपीता के रस के साथ ग्लीसरीन के साथ पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से दाग़-धब्बे नस्ट हो जाते हैं इसके अलावा प्रदर रोग में इसके पत्ते को उपयोग करने से लाभ होती है, मसूड़ों में दर्द या खून निकलने पर कच्चे पपीते के प्रयोग कर सकते हैं :अधिक जानकारी के संपर्क@9826040015.
Posted on: Oct 21, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सीत पित्त रोग का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सीत पित्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| इमली के पेड़ की छाल को जलाकर भस्म बना लें और साफ कर लें, उसके बाद भस्म को शरीर पर लेप करने से सीत पित्त में आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Oct 21, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्डिंग के पश्चात् 6 माह का विकलांग पेंशन मिल गया....
ग्राम पंचायत-बोड़तरा, विकासखण्ड-नवागढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से रविंद्र कुमार साहू (नेत्रहीन) जो बता रहे हैं कि उनको 6 माह से विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा था जिस वजह से वह बहुत ही परेशान थे इसलिए सीजीनेट म,इ सन्देश रिकॉर्ड किये जो की सीजीनेट सुननें वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात कर विकलांग पेंशन दिलाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें हैं.संपर्क@6269358757.
