जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाए...भजन गीत
महेश कुमार सिदार ग्राम-कुमरता, ब्लाक-धर्मजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक भजन सुना रहें है:
जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाए-
मेरे घर के आज साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए-
जब आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई दे-
मुझे हर सबेरे साईंनाथ तेरी सुरत दिखाई दे-
जब आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई दे-
जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाए...(183156) GT
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल पीलिया रोग का घरेलू उपचार बता रहें है, मकोय घर के बड़ियो में,रोड के किनारे मिलता है, इसकी पत्ती मिर्ची के सामान होती है,छोटे -छोटे काले फल गुच्छो में लगते है | इसका औषधि प्रयोग- पीलिया और लीवर रोग में मकोय के पंचांग का काढ़ा पिने से अन्य किडनी रोग से होने वाली सुजन ,चर्म रोग ह्रदय रोग हार्ट ब्लाकेज संक्रामक रोग में भी इसका कड़ा पिने से अत्यंत लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9826040015. (181393) GT
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
जंगल विभाग के सह्कर्तन में 2019-20 में काम किये हैं मजदूरी भुगतान नही हुआ...कृपया मदद करें
बड़े किलेपाल-1, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से रामू राम पोयाम बता रहे हैं कि वे जंगल विभाग के सह्कर्तन में पौधे साफ-सफाई का काम 2019-20 में 3 दिन किया हैं जिसका मजदूरी भुगतान 15195 रूपये होना था, जिसमे उन्हें 2500रूपये मात्र दिए गये हैं, बाकी का भगतान अब तक नही हुआ है, करीब 13-14 लोग काम किये हैं, ये साथी कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन किये हैं पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें|प्रबंधक@7489812897, वन परीक्षक अधिकारी@9406070890, संपर्क नम्बर@9424177428.(180240) MS
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: FOREST RIGHT SONG VICTIMS REGISTER
बस्तर के जंगलो में हर प्रकार की उपयोगी चीजें मिलती है...
ग्राम पंचायत बुरगुम, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से मुन्ना गाँव के जंगल के बारे में बता रहे है, जंगल का नाम है तुमिढ़ मेट्टा है जंगल में हर प्रकार का उपयोगी लकड़ी मिलती है घर-पर्निचार बनाने के लिए साल, सागौन ,बांस जंगल से लाते है, जंगल को बचाना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ी को काम आएगा जंगल रहने से ही हमें जीवन जीने का अवसर मिलता है लकड़ी ,फल, फुल, पत्ती,औषधि हमें जंगल से ही मिलता है और जंगल में लोमड़ी ,सियार ,भालू जानवर रहते है| (183047)
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: AGRICULTURE
स्वास्थ्य स्वर :बेरी के बेल का घरेलु उपचार...
जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय बेरी के बेल का घरेलु उपचार बता रहे हैं: बेरी के ऊपर का भाग (गूदा) यह बल वर्धक होता है, अधिक उलटी होने पर इसके गुठली के अन्दर वाला भाग को पीसकर खिलाने से उलटी बंद हो जाता है |इसी तरह भस्मस रोग (क्षमता से अधिक भोजन लेना ) के लिए उसके बाहरी गुठली का चूर्ण बनाकर प्रतिदिन सेवन करने लाभ होता है | यह प्रयोग आप सभी अपने घर में ही बिना राशि खर्च किये कर सकते हैं| वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय@9519520931
