नृत्य संगीत के माध्यम से आदिवासी अपनी परंपरा को बचाये हुये हैं...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संत कुमार धुर्वे बता रहे हैं वे गीत संगीत के माध्यम से कार्यक्रम करते हैं, वे अपने टीम के साथ जगह – जगह जाकर अपने पारंपरिक गीत नृत्य जैसे सैला, ददरिया, कर्मा, सुवा अदि को दिखाते हैं, इस तरह से वे अपनी गीत संस्कृत को बचाये रखने योगदान दे रहे हैं, वे संदेश दे रहे हैं आदिवासी समुदाय के सभी लोग अपनी भाषा को नहीं जानते हैं तो वे भाषा को जाने और सीखे अपने इलाके की बोली भाषा तो आनी ही चाहिये साथ ही जो आदिवासी समुदाय की भाषा गोंडी है वो उन्हें सिखनी चाहिये|

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER

मछली जल की रानी है...कविता-

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक कविता सुना रही हैं:
मछली जल की रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हाथ लगाओ डर जाती है-
बाहर निकालो मर जाती है...

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: ANUPPUR DIWYA MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना से बचाव में जन जन का सहयोग...

रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं आज लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिये घरो में हैं शासन ने जो निर्देश जारी किया है उसे लोग मान रहे हैं, रीवा में कलेक्टर महेदय ने तीन दिवस के लिये निदेश जारी किया है, ये बीमारी एक महामारी है, इससे बचने के लिये सावधानी रखे, दूसरे को जागरूक करें, गर्म पानी का उपयोग करें, तुलसी का उपयोग करें, जिसे तकलीफ हो, असंका हो, बाहर से आये हो, जांच करायें, इसके लिये कोरोना वाहन और चिकित्सा टीम होना चाहिये, जिससे कोरोना ग्रषित को ईलाज के लिये समय पर चिकित्सा केंद ले जाया जा सके| जगदीश@7697448583.

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: AWARENESS JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

सेवा जोहारो ओ...गीत-

ग्राम पंचायत-बांदरबारी, खुर्सीपार, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक पर्ते एक गीत सुना रहे हैं:
तोला जोहारो ओ, तोला जोहारो-
तोला जोहारो ओ-
मोर बावनगढ़ के देवी देवता-
मोर गोंडवाना वासी-
सेवा जोहारो, सेवा जोहारो-
सेवा जोहारो ओ...

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: MANDLA MP SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER

जो पहना हथकड़ी उसे पड़ा छड़ी छड़ी...कविता-

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक कविता सुना रहे हैं:
जो पहना हथकड़ी उसे पड़ा छड़ी छड़ी-
देश के खातिर सूर वीरो में आफत पड़ी-
अंग्रेजो से लोहा लेना पड़ी उन्हें कई छड़ी-
जब देश आजादी पाई सूरवीरो में ख़ुशी छाई-
बाबा साहेब ने संविधान रच डाली-
अब उसकी एक कड़ी टूट गयी-
आज जमाना बदल गया-
सविधान का विधान अब लुटेरो की भेट चढ़ी...

Posted on: Mar 22, 2020. Tags: CG POEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »