हमारे गाँव में सड़क की खराब स्थिति से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत है, लेकिन ध्यान नही दे रहे...

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं, पंडरिया जनपद से बजाक मार्ग जो कुकदुर, लखनपुर, कोलमी से होते हुवे जो रास्ता गुजरा है, वह बहुत खराब है, कीचड़ है, गड्ढ़े हैं, लोगो को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है, इस समस्या से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत हैं उनको कई बार इसके लिए अनुरोध किया गया है पर इसके बावजूद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं, इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे सड़क की समस्या हल हो सके : विधायक@9424108817, तहसीलदार@7722880906. संपर्क नंबर@9575248234.

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM ROAD PROBLEAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : हमारे आस पास मिलने वाले दूब घास के औषधीय गुण-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दूब घांस के औषधीय गुण बता रहे हैं, दूबा एक घास है इसे दूबी भी कहते हैं, जो कही भी आसानी से प्राप्त हो जाती है, इसे पूजा पाठ के उपयोग में भी लाया जाता है, यदि किसी के नाक के खून बह रहा हो, ये समस्या सामान्यतः गर्मी के दिनों में हो जाता है तब दूबा की पत्ती का रस एक से दो बूंद नाक में डाल दें इससे आराम मिल सकता है, यदि खाज खुजली हो गई हो, तो इसके पंचांग अर्थात जड़ सहित चावल के सांथ पीस कर लेप करने से खुजली की समस्या ठीक हो सकती है, इसके अलावा रस को तेल में मिलाकर घाव पर लगाने से घाव ठीक हो सकता है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9424759941.

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

पक्की रोड निर्माण के लिए हम गाँव लोगों ने कई बार आवेदन किया, पर कोई भी सुनवाई नही होती...

जेल्हापारा, ग्राम पंचायत-पारसल, पोस्ट-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश सिंह आयाम बता रहे हैं बघवईं रोड से जेल्हापारा स्कूल तक सड़क खराब है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, इसलिए उन्होंने सीसी रोड के लिए कई बार ग्राम सभा, जनदर्शन में आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे गांव में सीसी रोड निर्माण हो सके : सरपंच@7909453088, सचिव@9669593766, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9617164393.

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: MUKESH SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : पलास के औषधीय गुण-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय पलास के पौधे जिसके फूल को टेसू भी कहते है, के औषधीय गुण बता रहे हैं, पलास के पौधे को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है. उपयोगिता: 1- पलास चर्म रोग, खाज खुजली, दाद के लिए उपयोगी है, इसके लिए पलास के बीज को नीबू के रस में मिलाकर पीस ले और शरीर के ग्रसित भाग पर लेप करें, इससे लाभ हो सकता है, 2- उसके बीज को अकवन के दूध में घिसकर लगाने से बिच्छू दंस में लाभ हो सकता है, 3- प्रमेय रोग में पलास के फूल का चूर्ण और मिश्री का चूर्ण एक-एक चम्मच पानी के सांथ प्रतिदिन एक बार सेवन करने से लाभ हो सकता है : संपर्क नम्बर@9424759941.

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

रे रेला रे रेला रा ला रे रेला, रे रेला रे रेला सैरेला रे रेला...गोंडी गोटुल गीत

जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लोकप्रताप सिंह एक गोंडी गीत सुना रहे है, जिसमे गीत के माध्यम से प्रेमी अपनी प्रेमिका से गोटुल में श्रृंगार करके आने और एक सांथ नाचने गाने को कहता है :
रे रेला रे रेला रा ला रे रेला, रे रेला रे रेला सैरेला रे रेला-
हुलन करी ला नाना वायना, कुरन करी ला मना वायना-
नाटेना गोटू दे नाटेना गोटू दे-
जितम करी लो नना वायना, नाटेना गोटू दे नाटेना गोटू दे-
इन्देना करदेना नाटे गोटूल दायना,नाटेना गोटू दे नाटेना गोटू दे...

Posted on: Jul 29, 2018. Tags: GONDI SONG LOKPRATAP SINGH

« View Newer Reports

View Older Reports »