ए मकैया के भात रान्धेव, ए दाही रे देवाकी दार...अहीर अमुदाय का दीपावली गीत
ग्राम पंचायत कुम्हली पोस्ट दाढ़ी भानपुर विकासखंड मवई जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से मिठ्ठन लाल यादव दीपावली का एक दोहा सुना रहे है, यह गीत अहीर समुदाय के साथी गाते हैं :
ए मकैया के भात रान्धेव,ए दाही रे देवाकी दार-
ए हो दाही रे देवाकी दार पांच कांवर के जेवन ना पायो-
मांछी रे देवाकी दार ये हो दाही रे देवाकी दार...
Posted on: Nov 01, 2016. Tags: MITTHAN LAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Descendants of Sabari won't be able to lit lamp this Diwali, may die of hunger...
Ramayan Yadav is visiting Paraswar-Chetethy village in thana Chachai block Jaithari of Anuppur district in Madhya Pradesh. They find there are 10 families in the village on the bank of river Bakhan, out of which 8 are Kol adivasis who call them descendants of Sabari, who helped Ram cross river and are very poor. They visit the house of poorest of them Sohgi Routel who is old and have not got any support from Govt yet, no ration card, no pension. You are requested to call SDO@9424334678, Secretary@8889563968. Yadav@7772969371
Posted on: Oct 31, 2016. Tags: RAMAYAN PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER
दया कैला भोला जी दया कइला भोला जी...शिव भजन
शिवधारी यादव ग्राम-पहारकरवा, पोस्ट – भेरिया, थाना-चंदौरा तहसील -प्रतापपुर जिला सूरजपुर (छतीसगढ़) से शिवगुरु का भजन सुना रहे हैं:
दया कैला भोला जी दया कइला भोला जी-
शिव चर्चा में आके दया कइला भोला जी-
पहिला में दया मांगले, दूसरा में चर्चा-
तीसरा में नमह शिवाय, दया कई ला भोला जी-
आंधरा के आनखी देला, कोढ़िन के काया-
बाँझन के गोदिया में ललनवा भोला जी-
सेवा चर्चा में आके दया कैला भोला जी...
Posted on: Oct 31, 2016. Tags: SHIVDHARI YADAV SONG VICTIMS REGISTER
अरे कहाँ वहां गईला वो भोला बाबा के नगरिया...भोजपुरी फागुन गीत
ग्राम-तिर्कुंडा, विकासखंड-रामचन्द्रपुर, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से उमाशंकर यादव एक भोजपुरी गीत सुना रहे है:
अरे कहाँ वहां गईला वो भोला बाबा के नगरिया-
ये फागुन के महिना में होई दर्शानिया भोला बाबा के-
जब से बईले सिपाही हवलदार हो नथुनियेनी-
ये नथुनियेनी में गोली मारे सैया हमार-
हो नथुनियेनी में गोली मारे...
Posted on: Oct 30, 2016. Tags: SONG UMASHANKAR YADAV VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : उच्च रक्तचाप नियंत्रित करने के घरेलू उपाय
ग्राम-कुमली, पोस्ट-धाड़ीभानपुर, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से वैद्य मिट्ठनलाल यादव वह उच्च रक्तचाप जिससे शरीर में लकवा मार देने का ख़तरा होता है उसका देहाती इलाज बता रहे हैं । वे बता रहे है एक पौधा सटका होता है. इसको देहाती भाषा में शन कहते हैं जिसका सुतली होता है और उसका बीज होता हैं । उस पौधे के छिलके को छीलते हैं जिससे सुतली बनती है | उसके 100 ग्राम बीज को पीसकर पावडर बना लें और उसका 21 गोली बनाया जाये और उनको 21 दिन तक सुबह शाम खिलाएं इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ जाएगा और लकवे की आशंका ख़त्म हो जाएगी । अधिक जानकारी के लिए आप वैद्य मिट्ठनलाल यादव से 7828287936 पर संपर्क कर सकते हैं ।
