हाथ जोड़कर लाने मोर भैया सो जा आये के...शिव भजन-

ग्राम-पहाड़ करवा, पोस्ट-भेड़िया, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवधारी यादव एक शिव भजन सुना रहे है :
हाथ जोड़कर लाने मोर भैया सो जा आये के-
ओ भैया शिव के गोर बनैया चरचा में आये की-
एक दिन आइया भैया तुम चरचा में-
नहीं लगे भैया तुम चरचा में-
गुरु नमन कर आये भैया सिर झुकाए की-
माता पिता के सेवा करिहा-
दीन दुखी पर दया करिहा=
गुरु के बनैहा हे भैया भजन सुनाई के-
भैया निगरानंद नीलम दीदी-
तीनो मंत्र से करते न सिती-
शिव चरचा करिहा हे भईया गाव घर जाईके-

Posted on: Mar 16, 2017. Tags: SHIVADHARI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Water problem in my village got sorted month after CGNet report...

ग्राम-डोढा, पंचायत-ककरखार, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार यादव बता रहे है कि उनके पूरे गाँव में पानी की बड़ी समस्या थी और वे सभी बहुत दिनों से अधिकारियों को इस बारे में अनुरोध कर रहे थे पर कोई समाधान नहीं हो रहा था फिर उन्होने जनवरी 2017 में सीजीनेट स्वर में इस विषय पर एक सन्देश रिकॉर्ड किया था और सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अधिकारियों पर दबाव डालने का अनुरोध किया था. वे कह रहे हैं कि सन्देश रिकार्ड करने के एक माह के अंदर उनके गाँव में पानी की सुविधा हो गई है जिससे गाँव के सभी साथी बहुत खुश हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी उन साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद करने के लिए अधिकारियों पर दबाव डाला | दिनेश कुमार यादव@7879476332

Posted on: Mar 16, 2017. Tags: DINESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER

दौलत की इस दुनिया में कैसी झूठी शान...भ्रष्टाचार पर कविता

ग्राम-टिकरी पिपरी, पोस्ट-टिकरी पिपरी, पंचायत-नारायणडीह, थाना-शाहपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से तरुण कुमार यादव भ्रष्टाचार के ऊपर एक कविता सुना रहे है:
दौलत की इस दुनिया में कैसी झूठी शान-
पैसो के सामने तो फीका है इन्सान-
लगी दूकान है जहाँ बिक रहा ईमान-
सामने रखोगे पैसे तभी तुम्हारा मान-
गाँधी का सपना टूट गया टूटा हम सब का-
राम राज देखो आज बना किसी दानव का-
ये दानव है भ्रष्टाचारी फैलाई हम में लाचारी-
सत्यता दम तोड़ रही हैं सीना ताने भ्रष्टाचारी...

Posted on: Mar 09, 2017. Tags: SONG TARUN KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

विधायक के आदेश पर सरकारी अधिकारी घर का ताला तोड़कर सौर ऊर्जा निकाल ले गए: आरोप...

ग्राम-पटकुरा पारा (घटोंद) तहसील-लखनपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से ननका यादव बता रहे है कि इनका गाँव पहाड़ी क्षेत्र में बसा है और हाथी प्रभावित है| जिसके वजह से शासन द्वारा सौर उर्जा पेनल लगाये गए थे| इसी बीच में विधायक श्री चिंतामणि आये थे और फ़ोन करके बोल दिए की यहाँ से सौर उर्जा हटाया जाए तो सरकारी अधिकारियों ने गैर मौजूदगी में इनके घर से ताला तोड़कर पेनल और बैटरी निकालकर ले गए इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| विधायक@9617370471, सौर ऊर्जा विभाग@9406241026 से इन नम्बरों पर बात करके यह पूछे कि गरीबों के घर से सौर ऊर्जा क्यों हटाया गया और कृपया उसे शीघ्र लगवाया जाए | ननका@9770691993

Posted on: Mar 05, 2017. Tags: NANKA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारी ने आख़िरी तारीख के बाद नए फ़ार्म भराकर चयन कर लिया, कोई शिकायत नहीं सुनता...

ग्राम-सेवरा, पंचायत-गुरी, जिला-पलामू (झारखण्ड) से नन्दलाल यादव बता रहे है कि ग्राम पंचायत गुरी में स्वयंसेवक पद के लिए लोगो ने फार्म जमा किया था लेकिन BDO विश्रामपुर ने आख़िरी तिथि के बाद में नए फार्म डलवाकर लोगो का चयन किया. इस संदर्भ में DC के पास शिकायत किये और जिला पंचायत में भी किये लेकिन कोई हल नहीं निकला इसी मुद्दे को लेकर ग्राम जन अनंत मिश्रा,अजित मिश्रा से बात की गई उनका भी यही कहना है कि फर्जी तरीके से नियुक्ति किया गया है और जिन लोगो ने पहले नियम अनुसार फार्म जमा किया गया था उनके साथ न्याय किया जाये और दोषियो के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए| DC@07250846612, BDO@08873429339. नन्दलाल@9006393544

Posted on: Feb 28, 2017. Tags: NANDLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »