राजस्थान के कलाकार द्वारा, बस्तर की स्कूलों में हाथ की सफ़ाई का खेल दिखाए...

टोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल जो कि राजस्थान से आये जादूगर से विशेष बातचीत कर रहे है|सोहेल खान जादूगर है जो कि राजथान के बारा जिले से है जो कि, बस्तर जिले के स्कूलों में गाँवों में अपनी कला का हूनर दिखा रहे है| बातचीत के दौरान बता रहे है कि यह कला खानदानी है दादा परदादा के ज़माने से खानदान में इस तरीके की हुनर है, यह जादू नहीं बल्कि हाथ की सफ़ाई है|मनोरंजन हो जाता है, बच्चों का दिल ख़ुश हो जाता है, और इससे रोज़गार मिलता है| यह कोई अन्धविश्वाश या तंत्र मन्त्र शक्ति नहीं बल्कि एक कला है|

Posted on: May 18, 2021. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG DARBHA STORY

रेड राइस और कोदो कुटकी उगाता हूँ, जैविक खाद का उपयोग करता हूँ, उससे खाने में स्वाद होता है...

ग्राम-छोटेकिलेपाल, ब्लॉक्-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से किसान बुद्धराम मुचाटी बता रहे हैं कि वे कई सालों से खेती का काम कर रहे हैं वे कहते हैं कि जब से होश सम्हाला है खेती करना शुरू किया है उनके पास 12 एकड़ जमीन है जिसमे धान का खेती कम और कोदो, कुटकी, तिली, राहर, उड़द आदि का खेती ज्यादा करते हैं, धान में रेड राइस लगाते हैं और केवल जैविक गोबर खाद का उपयोग करते हैं सरकारी खाद का उपयोग नहीं करते जिससे फसल कम होता है पर खाने में स्वाद और शरीर में फुर्ती रहता है, जिनके पास फसल अधिक होती है वे सरकार को धान बेचते हैं पर वे अपने खाने के लायक ही धान उगाते हैं : सम्पर्क नंबर @9407638531 (171239)  CS

Posted on: May 18, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTANAR BASTAR BUDHURAM MUCHATI CG STORY

शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने डर बना रहता है,

ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, 03 (गांजोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भागीरथ यादव बता रहें हैं उनके गांव में सभी घर का शौचलय अधुरा पड़ा है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने डर बना रहता है, इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये वे साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क@7587020954, सरपंच@9407962439, सचिव@9408073934. GT

Posted on: May 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLME BHAGEERATH YADAV CG GUHAR TOILET

Bastar Bultoo (Bluetooth) Radio in Chhattisgarhi: 18th May 2021

श्रोताओं आज हम लेकर आयें हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और राजोंतिन मंडावी. छत्तीसगढ़ी भाषा में इस रेडियो कार्यकम में जिला बस्तर के आदिवासी संस्कृति व गीत संगीत, खेती, स्वास्थ्य एवं परंपरा के बारे में जानकारी दिया जा रहा है | जिसमे गीत गा रहें हैं जड़ी बूटी के बारे में बता रहे हैं. इस बुल्टू रेडियो प्रोग्राम को सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड काल करके सुन सकते हैं और www.cgnetswara.org वेवसाईट पर जाकर देख व सुन सकतें हैं | वेबसाइट से डाउनलोड करने या व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के बाद लोग ऐसे इलाकों में जहां फोन का सिग्नल नहीं है वहां ब्लूटूथ के माध्यम से एक दूसरे को बांटते हैं | लोग ब्लूटूथ का उच्चारण नहीं कर पाते तो इसे बुल्टू रेडियो भी कहते हैं

Posted on: May 18, 2021. Tags: BABULAL NETI BASTAR BULTOO RADIO CG RAJONTIN MANDAVI

एक गाँव में डोकरा डोकरी रहते थे...कहानी-

रायपुर (छतीसगढ़) से अनमोल कुमार एक कहानी सुना रहे हैं| अपने गीत संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: May 17, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »