Impact : शौचालय बन जाने से अब शौच के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता...

ग्राम पंचायत-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मालती बाई बता रही हैं, आंगनबाड़ी में शौचालय नहीं बना था, इस विषय पर सचिव सरपंच के पास आवेदन किया गया लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9406405661.

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MALATI BAI NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

मदद करने से आशीर्वाद मिलता है और परिश्रम से सफलता...

एक समय की बात है एक बुजुर्ग शक्कर लेकर अपने घर जा रहे थे, तभी पन्नी फट गई और शक्कर गिर गया, सौभाग्य से शक्कर साफ जगह पर गिरी तो वे उसे इक्कट्ठा करने लगे, उसी समय दो लड़की आई उसमे से एक ने उनकी मदद की और दूसरी खड़ी रही, जिससे बुजुर्ग खुश हो गये और उन्होंने लड़की को वर दिया कि तुम्हे अच्छा वर मिले कुछ साल बाद उसकी अच्छी जगह शादी हो गयी, फिर दोबारा लड़की उन बुजुर्ग से मिली और उन्हें बताया आपके कहे अनुसार मुझे अच्छा वर मिल गया है और मै अच्छे रह रही हूँ, इस तरह वर उसे ही मिलता है जो मदद करता है और सफलता उसे मिलती है जो लगन से परिश्रम करता है|

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV

बस्तर का खेल मुर्गा लड़ाई...

ग्राम पंचायत-मटवाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बीरबल बता रहे हैं वे टेकापाल गाँव से है मुर्गा बाजार जा रहे हैं, वे मुर्गा लड़ाने के लिये मुर्गा ले जा रहे हैं, मुर्गा लडाना उनके इलाके का एक खेल है जिसमे दो मुर्गे को लड़ाया जाता है इसे देखने के लिये बहुत सारे दर्शक होते है और उसमे से कुछ लोग उसमे पैसा लगाते हैं, जो मुर्गा जीतता है उसके मालिक को पैसा मिलता है साथ ही हरा हुआ मुर्गा जीतने वाले मुर्गे के मालिक को मिल जाता है, इसमे 600 रुपये तक मिल जाता है यह हर बाजार के दिन कराया जाता है|

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

वनों से प्राप्त चीजो का उपयोग कर जीते हैं निवासी...

ग्राम-टेकापाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रूपचंद और मजदेर बता रहे हैं कि उनके इलाके में कई तरह के वन्य चीजें प्राप्त होती हैं जिसका वे उपयोग करते हैं जैसे चार, महुवा, तेंदू, मुनगा जिसका निवासी उपयोग करते हैं और बेचते हैं, साल में 13 खंडी तक महुवा बेच लेते हैं, ये उनके जीवन जीने का साधन है इन्ही साधनों का उपयोग कर जीवन जीते है लोग, ये सभी चीजे साल में एक बार मिलती हैं, चार, तेंदू को पकाने पर खाते हैं, महुवा को सुखाकर उपयोग करते हैं|

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

किसान देशी खेती करते हैं और धान बेचकर जीवन यापन करते हैं...

ग्राम पंचायत-टेकापाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बीरबल बता रहे हैं वे किसान हैं धान बेचते हैं, बीरबल खेती में देशी धान का उपयोग करते हैं, उपज के लिये गोबर खाद का उपयोग करते हैं, लगभग तीन एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, उनके इलाके के सभी किसान धान की खेती करते हैं| 10 से 12 रुपये किलो के हिसाब से वे धान बेचते हैं, इसी से अपना जीवन यापन करते हैं: संपर्क नंबर@7898022088.

Posted on: Feb 27, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »