अधूरा कूप निर्माण हुआ है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-चंदेली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से सुखनंदन सान्डिल्य बता रहे हैं कि उनके नाम से 2018 – 19 में कूप निर्माण के लिये आया था, जिसका अधूरा निर्माण हुआ है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098502590. रोजगार सहायक सचिव@6260637445, पंचायत सचिव@9340793645, जनपद पंचायत अधिकारी@9340393130. SDM@9575191856.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: CG PROBLEM SUKHNANDAN SANDILYA SURAJPUR

मैंने राशनकार्ड के लिए आवेदन किया, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करें...

पनारा पारा शिविर जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) पदमा बता रही है कि उन्हें हिंसा के भय से गाँव छोड़ना पड़ा अभी वह बीजापुर में रहती हैं| वे रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उनका राशनकार्ड नहीं बना है, इसके लिए उन्होंने 3 साल पहले कलेक्टर से शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके राशनकार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9098147033, नगर पालिका माझी@6260414371, अध्यक्ष@6260714410.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: BIJAPUR CG PADMA RATION CARD PROBLEM

मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रही है, आवेदन देने पर भी कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ऐलमिडी, जिला-बीजापुर जेलवाड़ा, ब्लाँक-उसुर, (छत्तीसगढ़) से कान्ता पुनेम पति स्व: संतोष पुनेम जी बता रही हैं कि उनके पति की मत्यु 2019 में हुई हैं और उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रही है उसके लिये उन्होंने नगर पालिका में विधवा पेंशन के लिए आवेदन भर चुकी हैं पर उनको अभी तक विधवा पेंशन नही मिल रहा हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें : नगर पालिका @6260414371, अध्यक्ष@6260714410, सम्पर्क नम्बर@7646954161.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: BIJAPUR CG VIDHWA PENSHAN PROBLEM

हमारे में रोड की बहुत समस्या है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम-घोघरी टोला, जिला-अनुपपुर, ब्लॉक-पुष्पराजागढ़ मध्यप्रदेश पंकू सिहं, प्रताप उइके, संतराम बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है, बारिश के समय कीचड़ हो जाता है बाजार आने जाने में बहुत समस्या होती है आपातकाल के समय एम्बुलेंस भी नहीं आ पाती है उसके लिये अधिकारियों को कई बार आवेदन दिये है अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई | रोड की हालत पहले से ज्यादा ख़राब होते जा रहा है| लोगो की मांग है की रोड बनना चाहिये | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@7659222400,7659222563, सीइओ@8839741180,सचिव@6263675472,वार्डे@8319731918.सरपंच@8959747883,

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: ANUPPUR MP PINKU SINGH ROAD PROBLEM

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों ने मुखबिरी बोल कर हत्या किये है...

सुखनाथ मांझी पिता सोनाधर मांझी जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके चाचा जी को नक्सलियों ने मुखबिरी बोल कर हत्या किये है| फिर वे लोग डर से अपना गांव छोड़कर 2008 में बीजापुर में रह रहे है| घटना के बाद उन्हें परिवार वालों को एक लाख पैसा मिला था| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6263423987.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KILLD MAOIST SUKHNATH MANJHI VICTIM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »