पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में नक्सली लोग आके परेशान करते थे...
साधुराम मांडवी ग्राम पंचायत-छिंदबेड़ा, ब्लाक लंजोड़ा जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में नक्सली लोग आके परेशान करते थे। अभी गांव में कोई परेशानी नहीं है। गांव में मजदूरी करते हैं। परिवार में चार लोग हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305987362.
Posted on: Mar 21, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM PHARASGAON VICTIMS REGISTER
आज नगर में है होली हो...गीत-
ग्राम-वीरपुर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बुद्धि देवी एक गीत सुना रही हैं:
आज नगर में है होली हो-
आज नगर में है होली-
एक जन हाथ गगन पिचकारी-
एकन हाथ अबीर वारे-
कला आज नगर में है होली-
कृष्ण के हाथ गगन पिचकारी-
राधा के हाथ अबीर वारे...
Posted on: Mar 18, 2022. Tags: BUDDHI DEVI HOLI MP SONG
बिहान योजना की जानकारी दे रहे हैं
ग्राम पंचायत चितापूर 2, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से जिगेस्वरी नाग बता रहे हैं| उनके घर में दो ही सदस्य हैं, माँ और बेटी| इनके पिताजी की मृत्यु हो चुकी है| घर चलाने के लिए माँ महुआ, इमली का धंधा करती है| उन्ही मजदूरी के पैसों से खेती के काम में उपयोग करते हैं| घर में सिर्फ महिलायें ही रहती और ऐसे में बहुत परेशानी का सामना करना होता है| काम के समय गाँव में कोई मदद नहीं करते, गाँव के लोगों को पैसे देकर काम करवाते हैं| वे भी बिहान योजना के अंतर्गत लोगों को खेती बाड़ी का काम सिखाती हैं| इसमे लोगों को खेती करने के तरीके सिखाए जाते हैं||संपर्क नंबर7974334613.
Posted on: Mar 17, 2022. Tags: BASTAR BIHAN CG DARBHA MISSION
ओ दुनिया के रखवाले...गीत-
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) बनकरण से एक गीत सुना रहे हैं:
भगवान भगवान भगवान-
ओ दुनिया के रखवाले सुन दर्द भरे मेरे नाले-
सुन दर्द भरे मेरे नाले-
आश निराश के दो रंगों से दुनिया तूने सजाई-
नय्या संग तूफ़ान बनाया मिलन के साथ जुदाई-
जा देख लिया हरजाई...
Posted on: Mar 15, 2022. Tags: BANKARAN SONG UP
पीड़ितो का रजिस्टर; 2001 से छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है,वहां कि सरकार कोई मदद नहीं कर रही ह
ग्राम-एडसेटीपल्ली, पंचायत-आलवाल गणपुर, ब्लॉक-A2 नगाराम, जिला-मुलूगू (तेलंगाना) से मंडावी सतीश बता रहे है कि 2001-2002 के बिच वे छत्तीसगढ़ से तेलंगाना विस्थापित है, उन्हें आज तक तेलंगाना सरकार से कोई सुविधा नहीं मिल रहा है ग्रामीणों का कहना है,कि तेलंगाना सरकार दवरा उन आदिवासियों को जमीन पट्टा बनवा दिया जाये तो उन आदिवासियों के लिए मदद हो सकता है इसलिए साथी सीजीनेट श्रोताओ से अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है, संपर्क नंबर@8978200704
