सुर बेलो-सुर बेलो रीरी लोयो रेलो...हल्बी गीत-
ग्राम-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राजबती, वासुदेव, बालमती एक हल्बी गीत सुना रहे हैं :
सुर बेलो-सुर बेलो रीरी लोयो रेलो-
आज ले कायके जासे नोनी-
बिहाव नाचुक जातो रे नोनी – फलना गांव चो तिहार नोनी-
तुचो जोड़ी तरनी नोनी-
जोड़ी टूटुन गेली नोनी-
तिहार-तिहार जातो नोनी-
आज ले कायके जासे नोनी...
Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG JAGESHWAR SINGH KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शरीर के अंगों में सूजन होने पर घरेलु उपचार...
ग्राम-जुबानी कलार, ब्लॉक-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद शरीर में होने वाले सूजन के लिये घरेलू उपचार बता रहे हैं, निरगुंडी पत्ता 100 ग्राम, पुनर्नवा पंचांग 100 ग्राम, सोला पाठा छाल 100 ग्राम लें और 1 लीटर पानी में उबालें, जब 200 ग्राम पानी बचे तो छानकर रख लें और सुबह, दोपहर, शाम दिन में तीन बार 70ml के हिसाब से तीन खुराक लेवें इससे आराम हो सकता है मिर्च, मसाला, तेल, खटाई का सेवन कम करें, नशा न करें, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@993763732, 6264351041.
Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER
कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी...देशभक्ति गीत-
ग्राम-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्त्तीसगढ़) से राजबती एवं उनके साथी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी-
जय जय हो भारत भूमि जय जय माय माटी-
कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी-
पाँव पसारे महासागर आसे तीनों बेटी-
मुंड ले मुकुट हिमालय बाहर दिन-राति-
कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी-
गंगा, यमुना, सरस्वती आसे गोदावरी-
कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी...
Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG JAGESHWAR SINGH KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
हम होंगे कामयाब एक दिन...देशभक्ति गीत-
ग्राम-मलनार, पंचायत-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से किसन और अजय एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
हम होंगे कामयाब-
हम होंगे कामयाब एक दिन-
ओ हो मन में है विश्वाश-
पूरा है विश्वाश-
हम होंगे कामयाब एक दिन
होगी शांति चारों ओर-
होगी शांति चारों ओर एक दिन...
Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG KISAN KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
सड़क ख़राब होने से लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
नारियापारा, ग्राम-मलनार, पंचायत-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रामचंद कोर्राम बता रहे हैं कि गाँव में पुरानी सड़क है जो ख़राब हो चुकी है, बरसात के दिनों में सबसे ज़्यादा परेशानी होती है, सरपंच सचिव को आवेदन दिया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई, गाँव में चिकत्सा वाहन आने में दिक्कत होती है, विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसलिए सभी ग्रामवासी सीजीनेट के साथियों से समस्या का निराकरण कराने की अपील कर रहे हैं : कमलेश@9285183478. सचिव@9399664609, कलेक्टर@9425598888, CEO@7247497636.

