वन विभाग में काम कियें थे उसका पैसा नही मिला है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं देते है,कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-इंद्रपुरखोरी, पोस्ट-छतरपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष सिंह बता रहें है कि वन विभाग में काम कियें थे उसका पैसा नही मिला है, बोलने से बोलते है अभी किसी का पैसा नही मिला है, और लोगों का पैसा मिल चूका है, वे सीजीनेट के साथी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क@8889386427. सिपाही@9617943079.
Posted on: Nov 04, 2020. Tags: NREGA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-काकलुर, नंबर 02 भीमापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनूराम पोड़ीयाम बता रहें है कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है| 52 घर कि बस्ती है| गली में आने-जाने में बहुत ही परेशानी होती है जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के पास शिकायत किये है| लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@7647008926, सरपंच@8328272269, सचिव@7697218600.(180668) GT
Posted on: Nov 04, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सी जी नेट के साथियों के मदद से विकलांग पेंशन मिल रहा था अब रुक गया हैं मदद करें ...
ग्राम बडगांव जाम पानी पोस्ट पतरापाली तहसील बैकनपुर जिला कोरिया छत्तीसगढ़ से सुरेश कुमार बता रहें हैं कि सी जी नेट के साथियों के मदद से विकलांग पेंशन मिल रहा था पर अभी फिर से रुक गया हैं सचिव से बात किये तो आधार कार्ड का फोटो काफी व पास बुक का फोटो काफी मांग लिए पर अभी तक पेंशन नही मिल रहा हैं चेक मिलेगा बोले थे पर चेक भी नही मिला फोन करने पर डाल देंगे बोलते हैं पर डालते नही हैं तो सी जी नेट के साथियों से मदद चाहते हैं कि फिर से एक बार मदद किया जाय पेंशन के लिए| सचिव का सम्पर्क नम्बर @ 9826110664 सम्पर्क व्यक्ति @ 7879461883( 180689)R.M
Posted on: Nov 03, 2020. Tags: PENSHAN PROBLEM BASTAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेंचिस बीमारी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेंचिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सौंफ भुनी हुई 50 ग्राम, कच्ची सौंफ 50 ग्राम, बेल की गिरी 50 ग्राम, बेल का गूदा 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम, सूखा धनिया 50 ग्राम, सोंठ 20 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक – एक चम्मच चूर्ण दिन में तीन बार गुनगुने पानी या मठा के साथ सेवन करें, लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें, नशा न करें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (AR)
Posted on: Nov 03, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
एक धार्मिक स्थान को 2004 में जिंदल पॉवर लिमिटेड के लिये राज्य शासन द्वारा जो लीग्न दी गई है,कृपया मदद
ब्लॉक-तमनार, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से आदिवासी क्षेत्र से राजेंद्र गुप्ता जी बता रहे हैं ब्लॉक-तमनार में एक धार्मिक स्थान को 2004 में जिंदल पॉवर लिमिटेड के लिये राज्य शासन द्वारा जो लीग्न दी गई है और साथ ही 2007 में हरित पट्टिका के नाम से चार एकड़ के ज़मीन में प्लांट स्थापित किया गया है और वर्तमान में 34OO मेगावाट का पॉवर प्रोजेक्ट स्थापित है |उनका कहना है लोगों के भावनाओं को ठेस न पहुंचाते हुये उनकी मदद की जाये|दिये गये संपर्क नंबर पर बात करके मदद की जाये-एस.डी.एम.@9425584600,कृषि विधायक@9152222228.
