बन्ना तुम जल्दी हो तैयार...शादी गीत-

रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक शादी गीत सुना रही हैं:
बन्ना तुम जल्दी हो तैयार तुम्हे कोई सजन बुलामयें रे-
आजी चलो हमारे साथं अकेले हम न जाबये रे-
लाला आजा जइहंये साथ बाराती ओही काहाईहैं रे-
अम्मा चलो हमारे साथं अकेले हम न जाबये रे-
बेटा पापा जइहंये साथ बाराती ओही काहाईहैं रे-
चाची चलो हमारे साथं अकेले हम न जाबये रे-
लाला चाचा जइहंये साथ बाराती ओही काहाईहैं रे-
बन्ना तुम जल्दी हो तैयार तुम्हे कोई सजन बुलामायें रे...

Posted on: Feb 26, 2020. Tags: MIRA DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

दिल दिया है जां भी देंगे ए वतन तेरे लिये...गीत-

ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिब्या जोगी एक गीत सुना रही हैं:
दिल दिया है जां भी देंगे ए वतन तेरे लिये-
तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू-
तू मेरा अभिमान है-
तेरा सब कुछ माये, मेरा सब कुछ तू-
हर करम अपना करेंगे-
ए वतन तेरे लिए-
दिल दिया है जां भी देंगे ए वतन तेरे लिये...

Posted on: Feb 26, 2020. Tags: ANUPPUR JIBYA JOGI MP SONG VICTIMS REGISTER

सरवन कुमार ऐसा बेटा....लोक गीत

ग्राम-लफंदा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गोलू आदिवासी एक लोक गीत सुना रही हैं:
सरवन कुमार ऐसा बेटा-
अंधी अँधा को तीरथ करमा-
भूख लगी जब भोजन करामा-
सरवन कुमार ऐसा बेटा-
अंधी अँधा को तीरथ करामा...

Posted on: Feb 26, 2020. Tags: GOLU ADIVASI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : डबरी निर्माण में काम किये थे काम का पैसा मिल गया...

ग्राम-लाल सुहानर, पंचायत-नेलवाड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फुल सिंग करंगा बता रहे हैं उन्होंने डबरी निर्माण में काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान उन्हें नहीं हुआ था, उनके साथ 56 लोगों ने काम किया था, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियो के पास आवेदन किया था, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किया जिसके एक माह बाद काम का पैसा मिल गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर/फूलसिंह करंगा@7587392746.

Posted on: Feb 26, 2020. Tags: CG FULSINGH KARANGA IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

नया राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन अधिकारी सुनते नहीं...

ग्राम पंचायत-पोरमेल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से महेश कश्यप बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड खो गया है, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने नये राशन कार्ड के लिये सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है 5 साल हो चुके हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि नया राशन कार्ड बनवाने में मदद करें जिससे राशन मिल सके : सचिव@9406327695, जनपद CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888. महेश कश्यप/ संपर्क नंबर@8839455806.

Posted on: Feb 25, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »