बच्चो ने शुरू किया मोबाईल सत्याग्रह ऐप के माध्यम से लोगो की मदद...
सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से रचिता डाबरे बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट स्वर के ऐप मोबाईल सत्याग्रह से एक समस्या को हल कराने के लिये उठाया था, जिसमे झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले से लोगों ने वन विभाग में काम किया था, जिसका मजदूरी का पैसा मजदूरों को नहीं मिला था, इस समस्या के संबंध में रचिता ने संदेश को रिकॉर्ड करने वाले रिपोर्ट से बात की और उनसे वन विभाग के अधिकारी का मोबाईल नंबर लेकर उनसे बात किया, जिससे पता चला उनका ट्रांसफर हो चुका है तब उन्होंने कार्यरत अधिकारी का नंबर लिया और उनसे बात किया अधिकारी बोले मजदूरों को पैसा दे दिया गया है, तब उन्होंने समस्या को समस्या की लिंक अधिकारी को दिया और समस्या को हल कराने में अपना सहयोग दिया, इस तरह से श्रोताओ आप भी समस्याओं को हल कराने में अपना सहयोग दे सकते हैं|
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: MH MUMBAI RACHITA DABARE SONG STORY VICTIMS REGISTER
ए जी हमर महादेव के चढ़ा है करहवा...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
ए जी हमर महादेव के चढ़ा है करहवा-
लकड़ी का बड़ा दुःख हो-
ऐ जी एक बन गायों दूसर बन गायों-
तीसर मा चंदन का पेड़-
ए जी चंदन का पेड़ न काटे रे बढईया-
ए जी हमर महादेव के चढ़ा है करहवा-
लकड़ी का बड़ा दुःख हो...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
पारा में पानी की समस्या हल कराने में मदद करें-
ग्राम-पतरी, पोस्ट-जलुरगी कला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी कांती बता रही हैं उनके गाँव के नवापारा में पानी की समस्या है, वे 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, जिसके कारण दिक्कत होती हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8435368562, सचिव@9009273450, CEO@8324895110, EDC@9977190000, 9425255777. संपर्क नंबर@8224866421.
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KUMARI KANTI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
आ गया कोरोना वायरस आ गया...गीत-
भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कन्हैयालाल केवट कोरोना वायरस को लेकर एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
आ गया कोरोना वायरस आ गया-
देश दुनिया में कैसा छा गया-
चलो साथियों घर में जाओ-
नहीं किसी से रहना है-
हाथ धोकर, मुह को ढककर रहना है-
आ गया कोरोना वायरस आ गया...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमको नीक लगय सिया राम...गीत-
डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता देवी एक गीत सुना रही हैं:
चित्रकूट है आश्रम धाम-
हमको नीक लगय सिया राम-
चित्रकूट में सधुवा बहुत हैं-
धूम जलय दिन रात-
हमको नीक लगय सियाराम-
चित्रकूट में सखियां बहुत हैं-
झुण्ड चलय हजार हमको नीक लगय सियाराम...
