हमारें गांव में बिजली पूरा समय तक नहीं मिल पाती है, बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-टोलावाडा, पंचायत-गुमलवाडा, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ में सोनाधर नाग बता रहें है कि उनके गाँव में बिजली है लेकिन कम समय तक जलती है| वहां के लोगों को बहुत दिक्कत होती है| वहां 14 घर की बस्ती है| उसके लिए उन्होनें आवेदन भी कियें| लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सोनाधर@7722846231, CEO@9406146436.(180736) GT

Posted on: Nov 05, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM BASTAR SONG VICTIMS REGISTER

2 साल से मेरा राशन कार्ड नहीं बन रहा है, बोलने पर सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...

छीनभाटा, ग्राम+पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से संतकुमार धुर्वे के साथ उमा है जो बता रही है कि उनका राशन कार्ड नहीं होने के कारण दो साल से चावल नहीं मिल रहा है | उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास बोली तो राशन कार्ड बन जायेगा बोलते है लेकिन अभी तक बना नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सचिव@7448021198, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694. सरपंच@9479224461. संपर्क नम्बर@9406039845.(173560)

Posted on: Nov 04, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिए जनरल नॉलेज...

राजस्थान डोंगरपुर से प्रकाश मीणा जनरल नॉलेज बता रहे है:
कंप्यूटर को हिंदी क्या कहा जाता है- संगगणक-
हिंदी में रेडियो को कहा जाता है – ध्वनि ग्रहण यंत्र-
हिंदी में रेल को कहा जाता है- लोहपथ दुर्गगामनी-
हिंदी में एम्बुलेंश को कहा जाता है- रोगी वाहन...

Posted on: Nov 04, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (प्रेमचंद की कहानी गुब्बारे पर चीता)

बच्चों, बाल चौपाल में आज सुनिए प्रेमचंद की कहानी गुब्बारे पर चीता| इसे आवाज़ दी है इलाहाबाद से रेडियो कलाकार निहारिका पाण्डेय ने| ध्वनि संपादन किया है साथी शिल्पी ने| इस कार्यक्रम को 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |

Posted on: Nov 04, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

मुझे सतगुरु का नाम बड़ा प्यारा लागे सतगुरु...भक्ति गीत-

मेरठ उतरप्रदेश से गौरव कुमार एक भक्ति गीत सुना रहे है:
मुझे सतगुरु का नाम बड़ा प्यारा लागे-
बड़ा प्यारा लागे-
मुझे जूठा ही जूठा ये संसार लागे-
मुझे सतगुरु का नाम बड़ा प्यारा लागे-
पार्वती हैं माता मेरी पिता भोलेनाथ-
इन दोनों के चरणों में हो चारो धाम...

Posted on: Nov 04, 2020. Tags: BHAKTI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »