स्वास्थ्य स्वर : दाद खाज खुजली का घरेलु उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़ी) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा दाद खाज खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पवार या चक्रमर्द के बीज को लेकर उसका चूर्ण बना लें| उसे दही का पानी या नीबू के रस में मिलाकर लगायें| दूसरा तुलसी के पत्ते का रस और नीबू का रस मिलाकर लगाने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

ढूढू सारी दुनिया न पाऊं घनश्याम को...गीत-

ग्राम-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक एक गीत सुना रही हैं :
ढूढू सारी दुनिया न पाऊं घनश्याम को-
मन को न भये वई करू घनश्याम को-
बड़े ही दयालू हैं ये बड़ो दिलदार-
सांच दरबार के सांच दरबार-
कोई नहीं ऐसे जैसे श्याम सरकार-
दुःख की घड़ी में जो भी श्याम को बुलावे-
दौड़े दौड़े आये वहां देर न लगावे...

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER VIDYA NAYAK

काम किये 3 साल हो चुके हैं, पैसा नहीं मिल रहा है...कृपया मदद करें-

ग्राम-बांसा टोला, पंचायत-कान्दावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| रोजगार गारंटी योजना के तहत गाँव में सड़क का निर्माण कराया गया था| जिसमे सुमन लाल और छोटे लाल ने काम किया था| जिसका पैसा नहीं मिला है| काम किये 3 साल हो चुके हैं| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : रोजगार सहायक@9669514835, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7440279833.

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKER PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

माँ से कहने लगी यूं ही देखूंगा मै...गीत-

ग्राम-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक एक गीत सुना रही हैं :
माँ से कहने लगी यूं ही देखूंगा मै-
देख के अब तो परना में लौटूंगा मै-
बोले माँ ये इधर बोलेगा तू किधर-
माँ ने पूछा तो ऐसा वचन दे दिया-
जो भी हारेगा उसका सहारा बनू-
वचन से कभी पीछे न हटूं...

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER VIDYA NAYAK

पानी की सुविधा नहीं है, किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, बोरिंग लगवाने में मदद करें...

मंडल-दासिर गुडम, पारा-केताकिचोली, थाना-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से एस के हनीफ बता रहे हैं| उनके गाँव पानी की सुविधा नहीं है| जिसके कारण वे खेती नहीं कर पा रहे हैं| भूमि में फसल नहीं उगता है| उनका कहना है| बोरिंग लग जाने से वहां पानी की सुविधा हो जायेगी और आदिवासी किसान खेती कर सकेंगे| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियो से बात कर बोरिंग लगवाने में मदद करें : CEO@9407675317. संपर्क नंबर@9492160786.

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KONTA PROBLEM SK HANIF SUKAMA

« View Newer Reports

View Older Reports »