राशनकार्ड नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-हलवा, लोहारपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम कश्यप बता रहे हैं उनका राशनकार्ड नहीं बना है, उनके माता-पिता के राशनकार्ड में नाम जुड़ा है| वे लोग नाम हटा कर दूसरा राशनकार्ड बनवाना चाहते हैं| कई बार आवेदन भी किये हैं लेकिन अभी तक नही हो पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6260208299, सीईओ@8959393222.

Posted on: Jul 20, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RATION CARD

IMPACT: हमारे गाँव में सीसी रोड कि बहुत दिक्कत थी सीजीनेट में शिकायत करने पर रोड बना है..

ग्राम-मुतानपाल,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलिराम कश्यप बता रहे है,कि उनके गाँव में सीसी रोड नहीं बना था लोगों को बारिश के मोसम में आने जाने के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था इस समस्या को सरपंच वा सचिव को शिकायत किये थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से शिकायत करने पर चार महिना से रोड बनना चालू हो गया है,इसलिए वे साथी सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद बता रहे है अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है |संपर्क नंबर@7879843160.

Posted on: Jul 19, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG MUTAAPAL PROBLEM

गाँव में कच्ची व ऊबड़-खाबड़ सड़क है

ग्राम पंचायत चंद्रागिरी 2 कड़कीगाँव, ब्लाक-दरभा , जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से सोमडू राम मंडावी जी अपने गाँव की समस्या के बारे मे बात कर रहे है सड़क नहीं है वर्तमान में जो रोड है वह कच्ची व ऊबड़खाबड़ सड़क है| कृपया इस जगह पर सड़क की समस्या दूर करने हमारी मदद करें ताकि जाने-आने में हो रही परेशानी खत्म हो|संपर्क नंबर पीड़ित@ 9340395448, सरपंच@87706822 14, सचिव@9407747016.

Posted on: Jul 19, 2022. Tags: BASTAR CG DRABHA PROBLEM ROAD

पुल नहीं होने के कारण बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम अल्सेट्पली, पंचायत-अल्वागन्नापुरम, ब्लाक-ऐटूरनगरम, जिला-मुलगु (तेलंगाना) से ग्रामीण बता रहे हैं छत्तीसगढ़ से एल्सटपल्ली में सलवा जुडूम के समय आकर रह रहे हैं, जंपनवागु एक बड़ी नदी है| उसमे लगभग लोगों का आना जाना लगा रहता है बहुत परेशानी होती हैं बरसात से लेकर ठंड के मोसम तक मात्र गर्मी के दिनों में दो माह आवागमन लोग कर पाते हैं गांव में कोई बीमार पड़ जाने में बहुत दिक्कत होती है| उनके गांव के पास में नदी के उस पार बोनसबांधम गांव हैं वहां तक एमुलेशन आ जाती है वहां तक ले जाना पड़ता है| इससें पहले समस्या के कारण घटना भी हो चुकी है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8978200704,
MAL@9440170702, ATD अधिकारी बसंत जी@8958905070.

Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BULTOO DAM ETURNAGARM MULUGU PROBLEM RADIO TL VALASA

गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया

ग्राम-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है| बाउंड्री वाल बना है,लेकिन अधुरा बना है| जिसके कारण बच्चों को बहुत परेशानी होती है| उनका कहना है की स्कूल में बाउंड्री वाल बनना चाहिए| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.

Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTAR BAUNDRI WALL CG DARBHA PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »