नोयडा:कोरोना महामारी में नहीं मिल रहा कामगारों को राशन मदद करें.........
डॉली देवी, फेस-2 ,नया गाँव, गली न-6 सेक्टर-87 नोयडा (उ.प्र.) से अपनी समस्या बता रही हैं कि ये जिला-समस्तीपुर,बिहार से यहाँ पर काम के लिए परिवार सहित आए थे, इनके पास छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन कोरोना महामारी में ये लोग फस गए हैं , जिसके कारण इनको राशन नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण बच्चो का पेट पालना भारी पड़ रहा है ,भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, ये साथी सी. जी. नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं :संपर्क सूत्र@9069323667
Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA DOLY DEVI NOIDA UP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पूना: महामारी में परिवारों को नहीं मिल रहा राशन , पेट दबाकर सुलाया जा रहा है नौनिहालों को .....
शीतल गायकवाड़, खान्द्रे नगर,पूना(महाराष्ट्र) से अपनी समस्या बता रही है कि ये लातूर जिले से यहाँ पर काम करने के लिए परिवार सहित आए थे, लेकिन महामारी के चलते काम छूट गया है, पति घर में हैं एक छोटी बच्ची है एक टाइम का खाना खा रहे हैं दूसरे टाइम पेट दबाकर सो जाते हैं अभी तक इनको कोई मदद प्राप्त नहीं नहीं हुयी है इस लिए साथी सी. जी. नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए संबन्धित अधिकारियों से संपर्क करें : संपर्क सूत्र-शीतल गायकवाड़@7499081254
Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNA M.H. SHITAL GAYKWAD SONG VICTIMS REGISTER
नोयडा में लॉकडाउन में फंसे श्रमिक पानी पीकर रोजा खोल रहे हैं, नहीं मिल रहा राशन...
अंसार अली , नयागाँव , फेस-2 गली न.-5 ग्रेटर नोयडा (उ.प्र.) से समस्या बता रहे हैं, वे गोरखपुर के निवासी हैं लेकिन मजदूरी करने के लिए यहाँ आए थे, लेकिन कोरोना महामारी ने पूरे देश के श्रमिकों को भुखमरी की कगार पर ला खड़ा किया है वे बता रहे हैं, कि इस समय रोजे के दिन चल रहे हैं लेकिन हमें रोजे खोलने के लिए पानी का सहारा लेना पड़ रहा है खाने को कुछ नहीं है , बच्चे यदि दूध मांगते हैं, तो पानी से ही संतोष दिलाया जा रहा है ,साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि संबन्धित अधिकारी से बात करके इनकी समस्या का निराकरण किया जाये :संपर्क सूत्र-अंसार अली@8447329592
Posted on: May 13, 2020. Tags: ANSAR ALI CORONA NOIDA PROBLEM SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact: परिवार में 5 सदस्य हैं खाने में समस्या थी अब राशन मिल गया है...
नयागाँव, फेस 2, गली न. 5 नोयडा, जिला-गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से डोली देवी बता रही हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी है, परिवार में 5 सदस्य हैं, खाने की समस्या हो रही है, उनका कहना है पास में जो पैसा था उसका उपयोग हो चुका है अब दिक्कत हो रही है, वे बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के निवासी हैं काम करने के लिये वहां आये थे, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें राशन मिल गया है, वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|नंबर@9069323667.
Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
गुजरात: श्रमिकों को छोडकर भागा ठेकेदार, नहीं मिल रहा प्रवासियों को राशन, भूख से परेशान...
धर्मेंद्र पासवान सामा ख्याली जिला-कच्छ, (गुजरात) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि हमें यहाँ राशन नहीं मिल पा रहा है जो ठेकेदार था भाग गया है हम 7-8 लोग हैं हमें रहने खाने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ये श्रमिक अपने घर वापस आना चाहते हैं पर कोई भी साधन या सहयोग नहीं मिल रहा है हैं , साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ।संपर्क सूत्र-धर्मेंद्र@9664754319 (167230)
